-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
मप्र को नंबर वन राज्य बनाने का सपना पूरा करेगी भाजपा : उमा
भारतीय जनता पार्टी लोगों के दिलों में बसने लगी है। भाजपा की रीति, नीतियों के कारण आमजन भाजपा से जुड़ गया है। कांग्रेस ने प्रलोभन, झांसा देकर सत्ता भले ही हासिल कर ली, परन्तु कांग्रेस सरकार धराशायी हो गई। अब लगने लगा है कि कांग्रेस लंबे समय के लिए सत्ता से बाहर हो गई है। हम सब मिलकर शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में प्रदेश को देश का नंबर-1 राज्य बनाने का सपना पूरा करेंगे।
क्त बात पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने ब्यावरा विधानसभा के सुठालिया एवं बमौरी में सभाओं को संबोधित करते हुए कही।
मैंने जिस तपस्या से सरकार बनाई, उसी तपस्या से शिवराज जी ने चलाई
सुश्री उमा भारती ने कहा कि उन्होंने जितनी तपस्या से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई थी, उतनी तपस्या से शिवराज जी ने उस सरकार को चलाया। हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और लागू की। वह हर पल जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता यह जान चुकी है कि भाजपा एक श्रेष्ठ पार्टी है, जो विकास, उन्नति के साथ सबकी चिंता करती है। सुश्री भारती ने कहा कि प्रदेश की जनता को एक बार फिर अवसर मिला है कि वह शिवराज जी की सरकार को स्थायी बना दे, इस अवसर को गवांना नहीं है। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट कीमती है और आपका एक वोट भाजपा को मजबूत कर प्रदेश में स्थाई सरकार देगा।
आत्मनिर्भर भारत से होगी राम राज्य की स्थापना
सुश्री भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया का श्रेष्ठ देश बनेगा। प्रधानमंत्री जी देश को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश के आत्मनिर्भर होने पर ही राम राज्य आएगा। हर छोटे से छोटा व्यक्ति गौरव, सम्मान के साथ जी सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास, उन्नति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट प्रदेश में जहां शिवराज जी की सरकार को मजबूती देगा, वहीं प्रधानमंत्री श्री मोदी के हाथ भी मजबूत करेगा।
सुठालिया में सभा के दौरान मंच पर सांसद रोडमल नागर, जिलाध्यक्ष दिलवर यादव, भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार, पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, विधायक सारंगपुर कुंवर कोठार, पूर्व विधायक पूर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, दीपेन्द्र सिंह चौहान, विस प्रभारी अरुण भिमावत, सह प्रभारी राजेश दुबे, प्रेमशंकर लववंशी,नारायण सिंह सालरियाखेड़ी, जगदीश पंवार, रामनारायण दांगी, मानसिंह राजपूत, रामसिंह परमार, राकेश शिवहरे, महेश पालीवाल, पदम सिंह लोधी मौजूद रहे।




Leave a Reply