-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
भाजपा ने किया 28 विधानसभाओं में संकल्प पत्र जारी
भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव वाली 28 विधानसभाओं में बुधवार को संकल्प पत्र जारी किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ामलहरा, अनूपपुर और सांची में संकल्प पत्र जारी किया तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अशोकनगर में संकल्प पत्र जारी किया। इसी प्रकार अलग-अलग विधानसभाओं में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश शासन के मंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं ने संकल्प पत्र जारी किया।
बुधवार को श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बड़ा मलहरा में पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश शासन के मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री हरिशंकर खटीक, सांची में सुश्री उमा भारती एवं अनूपपुर में पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला उपस्थित रहे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा अशोकनगर में संकल्प पत्र जारी किया। इसी प्रकार केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर करेरा, पोहरी एवं सांवेर,करेरा में प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर रावत, पोहरी में प्रदेश महामंत्री श्री शरतेन्दु तिवारी उपस्थित थे। मेहगांव में पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य, नेपानगर में राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान उपस्थित थे। सुमावली एवं भांडेर में प्रदेश शासन के मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण जटिया, सुवासरा में पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, बदनावर में वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे एवं प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, डबरा में प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सुरखी में मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री भूपेन्द्र सिंह, मांधाता में मंत्री श्री कमल पटेल, दिमनी में मंत्री श्री रामखिलावन पटेल, अंबाह में मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे, गोहद में पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. अरविन्द भदौरिया, ग्वालियर में पूर्व मंत्री श्री अजय विश्नोई, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, सांसद श्री विवेक शेजवलकर, ग्वालियर पूर्व में पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, ब्यावरा में प्रदेश शासन के मंत्री श्री भारतसिंह कुशवाह, सांसद श्री रोडमल नागर, बमौरी में राज्यसभा सांसद श्री सुमेर सिंह, मुंगावली में श्री आलोक शर्मा, जौरा में पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, मुरैना में श्री अभय चौधरी, हाटपिपल्या पूर्व मंत्री श्री जालम सिंह पटेल संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।




Leave a Reply