-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
यह चुनाव सुरखी के विकास के लिए सामूहिक रूप से संकल्पित होने का हैः गोविंद सिंह
सुरखी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने जनसंपर्क के दौरांन कहा कि यह चुनाव सुरखी विधानसभा क्षेत्र की उन्न्ति, विकास और प्रगति के लिए सामूहिक रूप से संकल्पित होने का है। क्षेत्र मे विकास तभी हो सकता है जब केन्द्र तथा राज्य की सरकारें विकास के लिए संकल्पित हों वर्तमान समय में केन्द्र मे भाजपा की सरकार है और प्रदेद्गा मे भी भाजपा की सरकार है उपचुनावों मे भी यह तय है कि भाजपा की सरकार ही बनेगी इसलिए अपने क्षेत्र के विकास के लिए आपसी बुराई मतभेद भूलकर भाजपा को चुनें। ताकि सुरखी क्षेत्र का विकास हो सके।
राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घोषणा करके गये है कि जनता मुझे जितायेगी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुझे मंत्री बनायेंगे। जब मंत्री आपके क्षेत्र के लिए मिल रहा है तो सुरखी विधानसभा क्षेत्र का विकास होकर रहेगा।
उन्होंने कहा कि जनहित से बड़ा न कोई सिद्धांत होता है। मैं जनहित को अनदेखा करके मंत्री रहकर लग्जरी लाल बत्ती की गाड़ी में घूमता करता रहता और कांग्रेस के खूंटे से बंधा रहता मुझे एेसा पद नहीं चाहिए। इसीलिए कांग्रेस के मंत्री पद को ठोकर मार दी और जनहित की बात करने वाली भाजपा ज्वांइन कर ली। भाजपा में आने के बाद अब लगा है कि वास्तव में यही सच्ची जनहितैषी पार्टी है। जन-जन के प्रिय शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मुख्यमंत्री बनते ही सुरखी के विकास के लिए 500 करोड़ की सौगात देकर साबित कर दिया कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क नही है। जनता की सेवा के लिए भाजपा से बेहतर मंच कोई नहीं हो सकता। राजपूत ने कहा कि उपचुनाव में क्षेत्रवासिंयों को कांग्रेस प्रत्याशी लुभावने वादे करके बरगलाने की कोशिश करेंगे यह वही लोग है जो सिर्फ चुनाव के समय ही नजर आयेंगे। बाद मे नजर नही आयेंगे हमारा आपका रिद्गता हमेशा का है इसलिए बहकावे में न आये विकास के लिए भाजपा को जितायें।
श्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के लोग जनता को बरगलाने के लिए फिर झूठें विकास के वादे कर रहे हैं। विकास बातों से नहीं सरकार से होता है केन्द्र तथा प्रदेद्गा में सरकार भाजपा की है यह भ्ाी तय है कि आगे भ्ाी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ही रहना है। इसलिए सुरखी के स्वर्णिम भ्ाविष्य की चाबी अब जनता के हाथ है। रहली, गढ़ाकोटा, खुरई, जेैसी सुरखी की तस्वीर बदलने के लिए सुरखी बासियों को भ्ााजपा को विजयी बनाकर इतिहास रचने की आवद्गयकता है।




Leave a Reply