उत्‍तर कोरिया का हाइड्रोजन बम के सफल परीक्षण का दावा।

उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उसने हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने खबर  की पुष्टि की है। परीक्षण स्‍थल पुनगेइ-री के पास पांच दशमलव एक तीव्रता के झटके महसूस किए गए। इसके बाद सरकारी मीडिया ने परीक्षण की खबर दी।

माना जा रहा है कि उत्‍तर कोरिया ने वर्ष 2006 से अब तक यहां तीन बार परमाणु परीक्षण किए हैं। हाइड्रोजन बम विस्‍फोट में नाभिक संलयन की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिससे इसका विस्‍फोट परमाणु बम से अधिक शक्तिशाली होता है।

अमरीका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता जॉन कि‍र्बी ने कहा है कि अमरीका उत्‍तर कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्ष्‍ाण का माकूल जवाब देगा।

जापान ने भी परीक्षण की निन्‍दा की है।

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि यह वैश्विक शांति के लिए एक गंभीर चुनौती और संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्‍तावों का उल्‍लंघन है।

ब्रिटेन ने कहा है कि किसी भी प्रकार के परमाणु बम का परीक्षण संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्‍तावों का गंभीर उल्‍लंघन है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उनके देश को इस परीक्षण के संबंध में कोई पूर्व जानकारी नहीं थी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह उत्‍तर कोरिया के इस कदम का विरोध करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today