-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
कमलनाथ मायावी हैं, इनकी माया से दूर रहना है: शिवराज सिंह चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस मायावी हैं। इन्होंने विधानसभा चुनाव 2018 में किसानों की कर्जमाफी का मायाजाल बूना। ये इस बार भी कोई नया मायाजाल बिछाएंगे, लेकिन इनकी माया और मायाजाल से दूर ही रहना है। मायावी रावण भी था और उसने माता सीता का हरण करने के लिए कैसी माया रची? उस मायावी के चक्कर में माता सीता आ गईं थी और उनका हरण हो गया था, इसलिए इस बार कांग्रेसियों के कहने में नहीं आना है। हम अब युवाओं के लिए सरकारी भर्तियां निकाल रहे हैं तो कमलनाथ ट्वीट करके कह रहे हैं कि यह सब हमारे वचन पत्र में था और सरकार में रहते तो हम भी भर्तियां करते, लेकिन जब मुख्यमंत्री थे तब तो कुछ किया नहीं और अब कह रहे हैं कि हम भी करते। कभी वल्लभ भवन से बाहर नहीं निकले, कभी जनता का दुख-दर्द नहीं देखा और अब चुनाव में वोट मांगने के लिए जगह-जगह जा रहे हैं।
ये बातें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे अम्बाह विधानसभा के खजूरी खड़ारा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्वालियर के कोटेश्वर मैदान में भी सभाओं को संबोधित किया।
हम चाहते तो सरकार बना सकते थे-
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजों के बाद हम चाहते तो कांग्रेस की सरकार नहीं बनने देते। हमारी कुछ ही सीटें कम थीं, लेकिन वोट प्रतिशत ज्यादा था। कांग्रेस ने भी निर्दलीय विधायकों को मिलाकर सरकार बनाई। कई लोग हमारे साथ भी आने को तैयार थे। हमने विचार भी किया, लेकिन हमने तय किया कि कांग्रेस की ज्यादा सीट हैं, इसलिए सरकार भी उन्हें ही बनाने देंगे। हम विपक्ष में ही रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीद थी कि कांग्रेस 15 साल बाद सत्ता में लौट रही है। कुछ काम करेगी, अपने वचन पत्र में दिए गए वचनों को पूरा करेगी, लेकिन 15 माह तक कांग्रेस ने एक भी विकास के कार्य नहीं किए। उन्होंने अपने वचन पत्र के वचनों को भी पूरा नहीं किया, बल्कि हमारी जनकल्याणकारी योजनाओं को ही बंद कर दिया। 15 माह तक सिर्फ कांग्रेस और कमलनाथ ने अपना ही विकास किया, उन्होंने किसी गरीब, किसान, माता-बहनों और बेटियों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार में चंबल एक्सप्रेस वे का काम ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। बाढ़ आई तो मैंने कमलनाथ जी से कहा कि वे जाकर देखें कि कैसे लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन वे कहते हैं कि मैं नहीं जाता। वे एक दिन घर से बाहर नहीं निकले, वल्लभ भवन से बाहर नहीं निकले। वे कभी जनता के बीच नहीं गए, वे जनता की तकलीफें क्या जानेंगे?
सब निरोग रहे, यही प्रार्थना है-
मुख्यमंत्री ने सभा की शुरूआत में कहा कि आज अष्टमी है। मातारानी प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि लाए, सबका कल्याण करें, सब निरोगी रहें। मातारानी से यही प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि हम नवरात्रि में मातारानी की आराधना करते हैं, उन्हें पूजते हैं, लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तो उनका अपमान कर रहे हैं। उन्हें अपशब्द कह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने कभी उनकी सहयोगी रही और अब हमारे मंत्रिमंडल की सदस्य इमरती देवी का अपमान किया, उन्हें अपशब्द कहे। इसका हमने विरोध किया, मौन धरना दिया तो भी वे माफी मांगने को तैयार नहीं हुए। श्री राहुल गांधी ने भी उनके बयान को आपत्तिजनक बताया तो उन्होंने राहुल गांधी की बातों को भी नहीं माना। वे तो अपने दंभ और गुरूर में चूर हैं।
क्या ओरंगजेब का खजाना था, जो लूट लिया-
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में उनके मंत्री-विधायक एवं जनप्रतिनिधि जब विकास के कार्यों के लिए कमलनाथ जी के पास जाते थे तो वे कहते थे कि खजाना खाली है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लूट लिया है। क्या प्रदेश का खजाना ओरंगजेब का खजाना था, जो हमने लूट लिया। हमने तो प्रदेश के विकास कार्यों में पैसा दिया, बेटियों की शादी में कन्यादान के लिए पैसा दिया है। संबल योजना शुरू करके गरीबों को पैसा दिया है। किसानों को उनकी खराब हुई फसलों के लिए मुआवजा और बीमा दिया है। उन्होंने कहा कि जब हम फिर से सत्ता में आए तो कोरोना की शुरूआत हो गई थी, लेकिन हमने कोरोना काल में भी विकास कार्यों को बंद नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हमेशा पैसों का रोना रोया। एक भी विकास का काम नहीं किया। किसानों की कर्जमाफी नहीं की, उल्टे किसानों को कर्ज पर 18 प्रतिशत ब्याज भरना पड़ा।
कांग्रेस का विकास दीया लेकर ढूंढने पर भी नहीं दिखताः नरेंद्र सिंह तोमर
केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आजादी के बाद से ज्यादातर समय देश-प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस पार्टी ने निकाला। आजादी के बाद से इनके कई जनप्रतिनिधि आए। इनके पास देश-प्रदेश का नक्शा बदलने और विकास के लिए भरपूर अवसर था, लेकिन इनकी सरकारों ने कभी कोई विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस की सरकारों में हुए विकास कार्य दीया लेकर ढूंढने पर भी दिखाई नहीं देते। विकास कार्यों को करने का काम प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है तो केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज पूरे चंबल अंचल में चाहे सड़क हो, चाहे पुल हो, चाहे रपटा हो, चाहे स्टॉप डेम हो, चाहे विद्युत का स्टेशन हो, चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, चाहे बहनों के सशक्तिकरण का मामला हो, चाहे जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देने का मामला हो, चाहे गेहूं-धान पर बोनस देने का मामला हो, चाहे गरीब के कल्याण करने का मामला हो यह सब प्रदेश में भाजपा की सरकार में हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करती। भाजपा हमेशा विकास की बात करती है। प्रदेश के किसी भी किसान ने जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने की मांग नहीं की थी, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया। किसी ने भी गेहूं, धान सहित अन्य फसलों पर बोनस की मांग नहीं की थी, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने दिया। किसी किसान ने मांग नहीं की थी कि हम लोन लेंगे और कम करके वापस देंगे, लेकिन भाजपा सरकार ने योजना बनाई और किसान को लाभ दिया। किसी ने भी मांग नहीं की थी कि चंबल की तस्वीर बदलने के लिए श्योपुर से लेकर इटावा तक एक्सप्रेस वे बना दो, लेकिन भाजपा की सरकार ने ये सब विकास कार्य किए हैं। भाजपा की सरकार गरीब का कल्याण भी करती है, गरीब के घर में समृद्धि लाना चाहती है, रास्तों को सुगम बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीहड़ में डाकुओं के कारण जो चंबल बदनाम रहा है अब उन बीहड़ों में विकास करके मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी की सरकार चंबल का नाम रोशन करना चाहती है।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री प्यारे सिंह तोमर, श्री मुन्ना सिंह भदौरिया, श्री गजेंद्र सिंह, श्री जिनेश जैन, श्री राधेश्याम शर्मा, श्री बच्चूलाल गुप्ता, श्री योगेश पाल गुप्ता, श्री मुन्ना सिंह भदौरिया, श्री गिर्राज दंडौतिया, श्री कमलेश जाटव, श्री शिवमंगल सिंह तोमर, श्री गजेंद्र सिंह तोमर, श्री मुंशीलाल जी, श्री रामसेवक सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।




Leave a Reply