-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
पायलट 27-28 को शिवपुरी, मुरैना, भिण्ड और ग्वालियर में कार्यकर्ता बैठकें लेंगे
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगे्रस पार्टी के स्टार प्रचारक सचिन पायलट मध्यप्रदेश में होने जा रहे 28 विधानसभा उपचुनाव के तहत 27 और 28 अक्टूबर को शिवपुरी, मुरैना, भिण्ड और ग्वालियर जिले की विभिन्न विधानसभाओं में कांगे्रस पक्ष के प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने के लिए कांगे्रस कार्यकर्ताओं की बैठकें लंेगे।
पायलट अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रमानुसार 27 अक्टूबर को सुबह 10.15 बजे ग्वालियर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा के नरवर में कार्यकर्ता बैठक लेंगे। वे दोपहर 12.45 बजे शिवपुरी के ही सतनबाड़ा में कार्यकर्ता बैठक लेंगे। श्री पायलट दोपहर 2.35 बजे जौरा, अपरान्ह 4 बजे सुमावली जिला मुरैना मुरैना में कार्यकर्ता बैठक लेंगे। वे सायं 5.30 बजे ग्वालियर पहुचेंगे और वहां पर सायं 7 बजे ग्वालियर एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे। उनका रात्रि विश्राम ग्वालियर में रहेगा।
श्री पायलट 28 अक्टूबर को हेलीकाप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.15 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.30 बजे मुरैना विधानसभा क्षेत्र के नूराबाद में दोपहर 12.50 बजे दिमनी विधानसभा की मनबसई में कार्यकर्ता बैठक लेंगे। श्री दोपहर 2.20 बजे भिण्ड जिले की मेहगांव विधानसभा के गोरमी में और अपरान्ह 3.45 बजे गोहद में कांगे्रस प्रत्शायी के पक्ष में मतदान कराने के लिए कार्यकर्ता बैठक लेंगे।
श्री पायलट सायं 4.50 बजे गोहद से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर सायं 5.10 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे और वहां पर सायं 6 बजे एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।




Leave a Reply