-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
दिवंगत अधिकारियों को डीजीपी, अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी एवं पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत सेवानिवृत अधिकारियों को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की। सेवानिवृत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एम.सी.मिश्रा, के.डी.शर्मा, बी.आर.लूथरा, पी.जी.केकरे, आर.के.त्रिपाठी, स्वर्ण सिंह तथा संजीव सिंह का बीते दिनों निधन हो गया था।
शुक्रवार को अपरान्ह में पुलिस ऑफीसर मैस में आयोजित हुई शोक सभा में पुलिस महानिदेशक श्री जौहरी तथा विशेष पुलिस महानिदेशक विजय यादव सहित सभी अधिकारियों ने दिवंगत अधिकारियों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं दो मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में सेवानिवृत्त डीजीपी श्री सुरेन्द्र सिंह, सेवानिवृत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री सरबजीत सिंह, श्री विजय वाते, श्री राजेन्द्र कुमार सहित विशेष पुलिस महानिदेशक श्रीमती अरूणा मोहन राव, श्री विजय यादव, श्री पवन जैन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं सेनानी भी शामिल हुए।




Leave a Reply