-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
बीजेपी 114 पहले से ही है, एक और आएगा तो 115 हो जाएंगी: नरोत्तम मिश्रा
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव को लेकर कहा भाजपा को जोड़-तोड़ की जरूरत नहीं है। बीजेपी 114 पहले से ही है। एक और आएगा तो 115 हो जाएंगी। पार्टी ने तो आदेश दिया है कि हमे पूरी 28 सीटें जीतना है। हम ओवरलोड होना नहीं चाहते।
जेल में बंदियों से मुलाक़ात करने को लेकर बताया
कोविड-19 के तहत जेल में मुलाकाते बंद कर दी थी। हमारे 45 हज़ार बंदी है। अब 1 तारीख से उनसे जेल की मिलाई प्रधानमंत्री द्वारा बताई गई सावधानियों के साथ वापस प्रारम्भ हो जाएगी। सभी लोग अपने परिजनों से भेंट कर सकेंगे। इसी के साथ टेलीफोन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी लगातार जारी रहेगी।
प्रदेश सरकार की उपलब्धियो को लेकर बताया
मध्य प्रदेश सरकार सभी काम अच्छे कर रही है। गरीब, पिछड़े सभी क्षेत्रों में प्रवासी मजदूरों की 100% हमने सेवा की है। कोरोना की भी अब 90% रिकवरी हो चुकी है फिर भी जैसा प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हमें पूरी सावधानियां रखना चाहिए और उन सावधानियों के साथ हमें मास्क, हाथ की सफाई और दूरी का पालन करना चाहिए।
कमलनाथ के बयान को लेकर कहा
यह तो तय हो गया कि कमलनाथ जी ने गलत बोला था। वह जो स्पष्टीकरण दे रहे थे कि लोकसभा या विधानसभा में आइटम कहते हैं अब तो चुनाव आयोग ने, महिला आयोग ने, राहुल गांधी ने तथा मानक अग्रवाल ने ही कह दिया कि वह आपत्तिजनक है। अब और किस से कहलवाना चाहते हैं।
बिसाहुलाल सिंह के वायरल वीडियो को लेकर कहा
झूठे वीडियो जारी करना कांग्रेस की अपनी एक ही स्टाइल है यह 8 साल पहले का वीडियो है जब वह कांग्रेस में थे बिसाहू लाल जी एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनका पूरा सार्वजनिक जीवन राजनीति में गया है उन पर अभी तक एक भी केस दर्ज नहीं हुआ है।




Leave a Reply