-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
जनता समझती है भाजपा ने क्या किया, इसलिए दे रही भरपूर समर्थनः विष्णुदत्त
भाजपा ने 15 वर्षों में प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाया था, यह बात जनता समझती है। भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं से जनता का मन जीता था और आज फिर से वही नेतृत्व मध्यप्रदेश को ताकत के साथ आगे ले जाने के लिए तत्पर है। इसलिए भाजपा को जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह चुनाव प्रदेश को बचाने का चुनाव है। गरीबों के हितों का चुनाव है। दूसरी तरफ, जनता कांग्रेस के छल,भ्रम और कपट को समझ चुकी है। कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। एक दलित महिला के लिये अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। इस अपमान पर मायावती तक को यह कहना पड़ा कि उपचुनाव में कांग्रेस को उखाड़ फेंकें। इसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।
षडयंत्र रच रहे हताश कांग्रेसी
श्री शर्मा ने कहा कि श्री बिसाहूलाल साहू का 8 साल पुराना वीडियो कौन निकाल कर ला रहा है? उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं, जो थक गए हैं, हताश हो गए हैं। इन्हें लग गया है कि चुनाव में अब इनके लिए कुछ बचा नहीं है। ये लोग सिर्फ झूठ, छल, कपट ही कर सकते हैं और वही कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे नेता श्री शिवराजसिंह चौहान जनता के बीच जा रहे हैं। लेकिन दिग्विजय सिंह सिर्फ शगूफेबाजी करते हैं। मैदान में आने का साहस उनमें नहीं है। वे स्वयं यह मानते हैं कि उनके जाने से कांग्रेस के वोट कट जाते हैं।
भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक जीत
श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा का संपूर्ण नेतृत्व अथक परिश्रम के साथ चुनाव मैदान में है। पार्टी विकास,संवेदनशील नेतृत्व तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के आधार पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों के एक-एक बूथ पर अथक परिश्रम कर रहा है। पूरे तालमेल के साथ सभी मिलजुलकर जमीन पर काम कर रहे हैं। इसके आधार पर भारतीय जनता पार्टी सभी 28 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक मतों से विजयी होगी। यह 10 नवंबर को रिजल्ट के दिन सामने आ जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा एक दलित महिला के लिए अपमानजनक शब्दों का उपयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है, जिसका जवाब प्रदेश की जनता और नारी शक्ति भी देगी। प्रदेश की 28 विधानसभाओं के उपचुनाव में भी कांग्रेस को इसका जवाब मिलेगा।
कमलनाथ पर कार्रवाई करें सोनिया गांधी
श्री शर्मा ने कहा कि जो नेता प्रदेश की करोड़ों जनता का नेतृत्व करते हैं, उन्हें भी इतना घमंड नहीं होता,जितना कमलनाथ को है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ गलती से मुख्यमंत्री बन गए और उन्हें यह भ्रम हो गया कि मैं जनता का नेता हूं। वास्तव में एक परिवार के दरबारी होने का रिवार्ड उन्हें मिला था। राहुल गांधी ने कमलनाथ को माफी मांगने के लिए कहा, परंतु उन्होंने माफी नहीं मांगी। जिस परिवार के दरबारी होने से कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे, आज उन्होंने उसी परिवार की बातों को नहीं मानकर राहुल गांधी को भी आईना दिखा दिया। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वयं एक महिला हैं, उनकी बेटी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या आप कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर नारी शक्ति के इस अपमान पर कार्यवाही करेंगी।
जिन्हें जनता ने नकारा, वो कर रहे हैं टिप्पणियां
श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लोग हमारे नेता श्री शिवराजसिंह चौहान पर टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्हें मदारी कह रहे हैं, नंगे भूखे कह रहे हैं। कांग्रेस के ऐसे ऐसे नेता हमारे मुख्यमंत्री को अलग अलग प्रकार की संज्ञाएं दे रहे हैं, जिन्हें जनता ने नकार दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान लोकप्रिय नेता हैं और चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। वे गरीब जनता के प्रति संवेदनशील और उसके कल्याण के लिए काम करने वाले मुख्यमंत्री हैं। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के बारे में जो लोग टिप्पणियां कर रहे हैं, वे हमारे देश, समाज और सेना के शौर्य पर सवाल खड़े करने वाले लोग हैं और उनकी बातों को प्रदेश में कोई स्वीकार नहीं करता।




Leave a Reply