-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
महिला का अपमान करने वाले दंभी नेता को पार्टी से बाहर करें सोनिया गांधी: इमरती देवी
जिस प्रकार से डबरा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच से एक दलित महिला का अपमान किया, उसका बदला 3 नवंबर को मेरे क्षेत्र की जनता लेगी। इस उपचुनाव में पूरे मध्यप्रदेश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। पांच महीने में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने डबरा के विकास के लिए 650 करोड़ रुपए दिए,वहीं पुत्र मोह में अंधे होकर कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा का विकास करते रहे। उन्होंने प्रदेश के लिए खजाना खाली दिखा दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक महिला का अपमान करने वाले अहंकारी कमलनाथ को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।
ये बातें पार्टी प्रत्याशी श्रीमती इमरती देवी ने ‘हां…चुनाव है’ डिजिटल अभियान में बुधवार को ग्वालियर में संवाद करते हुए कही। मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि यह चुनाव डबरा के साथ मप्र के विकास के लिए है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में कमलनाथ मुख्यमंत्री बने तो लगा कि डबरा का विकास तेजी से होगा, लेकिन जब भी फाइल लेकर उनके पास जाते तो वे खजाना खाली होने का रोना रोते। पुत्र मोह में उन्होंने खजाने का पैसा केवल छिंदवाड़ा में खर्च किया और पूरे प्रदेश का विकास रोक दिया। ऊपर से डबरा में मंच से एक दलित महिला, गरीब की बेटी और किसान की बहू के खिलाफ ऐसी भाषा बोली कि मंच पर उपस्थित महिला नेत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ भी शरमा गई। ऐसी भाषा कोई कैसे बोल सकता है ? उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता 3 नवंबर को इसका जबाव देगी।
उन्होंने सोनिया गांधी से अपील करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनकी भी बेटी राजनीति में है। यदि महिलाओं के लिए कांग्रेस नेता ऐसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करेंगे तो बेटियां राजनीति में कैसे आयेंगी। इसलिए उन्हें चाहिए कि कमलनाथ को पार्टी से बाहर करें और उन्हें वापस बंगाल भेज दें। श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह नए महाराज हैं, लेकिन उनके लिए जनता ही महाराज है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मिलकर पार्टी नेतृत्व को गमुराह कर रहे हैं और 10 नवंबर को जब चुनाव के परिणाम आएंगे तो प्रदेश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। डबरा के लोगों को भरोसा है कि इमरती देवी ही क्षेत्र का विकास करा सकती है, इसीलिए उन्होंने चार बार जिताकर विधायक बनाया और अब वे पांचवी बार भी मुझे जिताने जा रहे हैं। इसी विकास के लिए वे भाजपा में आई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने डबरा के विकास के लिए 650 करोड़ दिए। सौ बिस्तरों का अस्पताल, निगनिया नहर, स्टेडियम और पिछोर में कॉलेज सहित वो सब कुछ मिल रहा है, जिसका इंतजार कई वर्षों से यहां की जनता कर रही है।




Leave a Reply