-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
कांगे्रस ने कार्यवाही हेतु सौंपे निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायती पत्र
प्रदेश कांगे्रस के प्रवक्ता एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने चुनाव आयोग को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है। धनोपिया ने सौंपे निम्न शिकायती पत्र में कहा है कि मुरैना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार श्री रघुराज सिंह कसंाना के द्वारा उनके समर्थक भारत सिंह पूर्व सरपंच द्वारा 21 अक्टूबर 2020 को ग्राम रंचोली में भाजपा नेता ज्योतिरादित्या सिंधिया की उपस्थिति में एक महाभोज का आयोजन किया जा रहा है जिसमें करीब 15 हजार लोगों के सामूहिक भोज की व्यवस्था की जा रही है जो कि कोविड-19 की महामारी के दौरान जारी दिशा निर्देशों के उल्लंघन के साथ-साथ प्रभावशील आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।
मुरैना विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम रचोली के पूर्व सरपंच भारत सिंह द्वारा भाजपा प्रत्याशी श्री रघुराज सिंह कंसाना के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के उद्देश्य से भाजपा नेता श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में आयोजित होने वाला तत्काल रोका जावे तथा भाजपा प्रत्याशी श्री रघुराज सिंह कंसाना के विरूद्ध आचार संहिता के उल्लंघन की कार्यवाही की मांग की है।
वहीं एक शिकायत में धनोपिया ने सुवासरा थाना प्रभारी रामरथ सिनम सब इंस्पेक्टर को तत्काल हटाने की मांग बाबत। सुवासरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री हरदीप सिंह डंग के दबाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस थाना प्रभारियों द्वारा जबरिया डराने धमकाने तथा झूठे प्रकरण दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है विनोद मेहर निवासी गोर्धनपुरा कांग्रेस आई.टी.सेल जिला उपाध्यक्ष के पद पर होकर सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की रीति नीति एवं विपक्षी दल के जनविरोधी सबंधी आमजनता के बीच प्रचार करते हैं जिसे दबाने एवं कांग्रेस का प्रचार न करने हेतु भाजपा प्रत्याशी श्री हरदीप सिंह डंग के दबाव में सुवासरा थाना प्रभारी रामरथ सिनम संब इंस्पेक्टर द्वारा उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। सुवासरा थाना प्रभारी समरथ सिनम सब इंस्पेक्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जबरिया डराने धमकाने तथा झूठे प्रकरण दर्ज करने के संबंध में उन्हें तत्काल सुवासरा थाने से हटाया जावे
धनोपिया ने मुंगावली विधानसभा क्षेत्र से सीएमओ श्री विनोद उन्नेथान एवं भाजपा प्रत्याशी श्री बृजेन्द्र सिंह यादव के भाई श्री वीरसिंह यादव को तत्काल स्थानांतरण करने की मांग करते हुए कहा िकवे मुंगावली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री बृजेन्द्र सिंह यादव के दबाव में पूरा शासकीय आमला उनके दबाव में कार्य कर रहा हैं।
मुंगावली के सीएमओ श्री विनोद उन्नेथान द्वारा सफाई कर्मियों को भाजपा के पक्ष वोटिंग करने के लिए बोला जा रहा है उनकी बात ना मानने पर वेतन काटने एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में अटैच करने की धमकी दी जा रही है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय अमरोद के शिक्षक वर्तमान में विधानसभा उप चुनाव प्रत्याशी श्री बृजेन्द्र सिंह यादव के भाई श्री वीरसिंह यादव वे प्राथमिक शिक्षक है जो विकासखंड चंदेरी प्राथमिक विद्वालय अमरोद में पदस्थ है तथा भाजपा का खुलकर प्रचार कर रहे है जो कि सीधे सीधे आचार संहिता का खुला उल्लंघन हैं।
सांवेर विधानसभा क्षेत्र में पदस्थ अपर कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग धनोपिया ने चुनाव आयोग से की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इंदौर जिला अन्तर्गत सांवेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गैर विधायक मंत्री श्री तुलसी सिलावट के करीबी अपर कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा जो कि विगत साढे चार वर्षों से इंदौर में पदस्थ है तथा खुलकर भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार का कार्य कर रहे है। तुलसीराम सिलावट द्वारा उनका स्थानांतरण भी निरस्त करा दिया गया है ऐसी स्थिति में अपर कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा सांवेर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत अधीनस्थ तहसीलदार, पटवारियेां के साथ मिलकर भाजपा के पक्ष में खुलकर कार्य कर रहे हैं। जो सीधे सीधे आचार संहिता का खुला उल्लंघन हैं। अपर कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा को तत्काल इंदौर से अन्यत्र स्थानांतरण कराया जावे।
श्री धनोपिया ने अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी श्री रवि मालवीया द्वारा खुलकर भाजपा के पक्ष में कार्य करने के कारण उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है। अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त निर्वाचन अधिकारी रवि मालवीया द्वारा खुलकर भाजपा के प्रत्याशी श्री जजपाल सिंह जज्जी का खुला समर्थन किया जा रहा है तथा उन्हें हर तरह से मदद पहुंचाई जा रही है यहां तक कि भाजपा प्रत्याशी द्वारा दो से अधिक व्यक्तियों ने नामांकन फार्म प्रस्तुत किया, कोई कार्यवाही नहीं की गई, भाजपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म पूर्ण रूप से त्रुटिपूर्ण होने पर वैध मानकर स्वीकार किया गया तथा भाजपा प्रत्याशी द्वारा वेदांत भवन में बिना अनुमति के आयोजित बैठक करने पर भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी के उपर एकमात्र धारा 188 के तहत कार्यवाही की जा रही है जबकि चुनाव आचार संहिता के अन्तर्गत उल्लंघन होने के संबंध में कोई प्रकरण दर्ज नहीं कराया गया हैं । निर्वाचन आयोग से निवेदन है कि कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती आशा दोहरे द्वारा बार बार निवेदन किया जा रहा है कि श्री रवि मालवीया के निर्वाचन अधिकारी पद पर बने रहना निष्पक्ष नहीं है इसलिए उन्हें तत्काल अन्यत्र स्थानारित किया जावे जिससे कि अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र का मतदान निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न हो सके जो कि न्योचित होगा।




Leave a Reply