-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
भाजपा नेताओं ने कहा- मां, बहन, बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं, जिला केन्द्रों पर एकसाथ मौन व्रत
बहन इमरती देवी के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करके पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने समूची नारी शक्ति का अपमान किया है। कमलनाथ की यह टिप्पणी कांग्रेस की ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करती है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अगर नारी शक्ति का जरा सा भी सम्मान करता है, तो उसे कमलनाथ के इस कृत्य के लिए पूरे देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल में, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने ग्वालियर में तथा वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में मौन व्रत के समापन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। दूसरी तरफ भाजपा ने सभी जिला केंद्रों पर मौन व्रत रखकर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा मंत्री इमरती देवी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर विरोध जताया और माफी मांगने की मांग की।
क्या माता-बहनों का अपमान ऐसे ही देखती रहेंगी सोनिया गांधीः शिवराज सिंह
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि दंभ और अहंकार से भरे कमलनाथ ने निर्लज्जता की हद पार कर दी। मैडम सोनिया गांधी, यह टिप्पणी आपकी पार्टी के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने बहन इमरती देवी के लिए की है। क्या इस टिप्पणी से आप व्यथित नहीं हैं, यह माताओं-बहनों के सम्मान से खिलवाड़ नहीं है? अनुसूचित जाति की बहन के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी आप स्वीकार करेंगी? क्या, आप इस निर्लज्ज नेता द्वारा माताओं और बहनों अपमान होते देखती रहेंगी, मैं आपसे जवाब चाहता हॅू। श्री चौहान ने कहा कि मॉ, बहन और बेटियों का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है। नवरात्रि में हम बेटियों की पूजा करते हैं, वह हमारे लिए देवियां हैं। लेकिन इसी नवरात्रि में कमलनाथ ने हमारी बहन इमरती देवी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करके उनका अपमान किया है। कमलनाथ इस तरह से अपमान बार-बार करते हैं। और ऐसा करते समय उनके चेहरे पर आनंद के भाव होते हैं, वे मुस्कुराते हैं। कमलनाथ जी यह कौन से संस्कार हैं? यह भारत की सोच तो नहीं हैं। बेशर्मी की हद हो गई, अब वो आइटम के अर्थ समझा रहे हैं। मध्यप्रदेश की जनता इन शब्दो के पीछे के मन्तव्य को जानती है, आपकी कुटिल मानसिकता को पहचानती है कमलनाथ जी।
कमलनाथ को मध्यप्रदेश कांग्रेस से बाहर करें : विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कमलनाथ ने अपने शब्दों से सिर्फ एक दलित महिला का अपमान नहीं किया, बल्कि पूरी नारीशक्ति का अपमान किया है। इस कृत्य के लिए देश की नारीशक्ति कमलनाथ को कभी माफ नहीं करेगी। कमलनाथ की यह टिप्पणी कांग्रेस की मानसिकता की परिचायक है। चाहे नैना साहनी की हत्या हो, प्रीति श्रीवास्तव को कुचलकर मार डालने का मामला, कांग्रेस का नेतृत्व हमेशा से महिलाओं का अपमान करता आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी को यदि जरा भी लगता है कि देश में नारियों का सम्मान होना चाहिए, तो वे संपूर्ण देश की नारी शक्ति से माफी मांगें, साथ ही कमलनाथ जैसे बेहूदे व्यक्तित्व को कांग्रेस से निकाल बाहर करना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि बहन इमरती देवी के इस अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग तो गई ही है, पुलिस में एफआईआर दर्ज कराकर इसका करारा जवाब भी देगी।
यह कांग्रेस की महिला विरोधी सोच का प्रकटीकरण हैः नरेंद्रसिंह तोमर
केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर ने कहा कि एक महिला नेत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर अपमानित करना कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र का प्रकटीकरण है। कांग्रेस को क्या हो गया है! कोई कांग्रेसी नेता महिलाओं को टंच माल बोलता है, तो कोई आइटम बोलता है। इस प्रकार की घृणित राजनीति के कारण ही आज कांग्रेस हांसिए पर आई है। उन्होंने कहा कि चुनाव कुछ समय का होता है लेकिन चुनाव में मध्यप्रदेश के राजनीतिक क्षेत्र में जो मर्यादाएं पूर्वजों ने बांधी हैं, यदि उनको लांघने का प्रयास करेंगे तो इसके गंभीर परिणाम कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुंह से निकली बात पर जितना भी पश्चाताप किया जाए वह कम है, लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अगर नारी के सम्मान को महत्व देते हैं, दलितों की बात करते हैं, तो कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और कमलनाथ को महिलाओं से माफी मांगकर पश्चाताप करना चाहिए।
अपनी टिप्पणियों से क्या आदर्श प्रस्तुत करना चाहते हैं कांग्रेस के नेताः सिंधिया
वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में मौन व्रत के समापन के अवसर पर कहा कि कांग्रेस के नेता उपर से नीचे तक अर्नगल टिप्पणियां कर हैं, जो मैंने आज तक नहीं सुनी। जो महिला उनके मंत्रिमंडल की सदस्य रही, उस पर कमलनाथ जी द्वारा ऐसी टिप्पणी की गई। क्या ये शर्म की बात नहीं है,कमलनाथ जी के लिये अजयसिंह जी के लिये? अजयसिंह, अर्जुनसिंह जी के परिवार से आते हैं, जो सभी का सम्मान करते थे। आज अगर अर्जुनसिंह होते, तो कैसा महसूस करते? श्री सिंधिया ने कहा कि मैं इन दोनों की भाषा स्तब्ध हूं, ये कांग्रेस में क्या हो रहा है। कमलनाथ जी महिलाओं पर टिप्पणी करते है, अजयसिंह जी महिलाओं पर टिप्पणी कर रहे हैं, क्या यही उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सामने। अगर किसी राजनैतिक दल के नेता इस तरीके से कीचड़ उछालेंगे, तो कार्यकर्ता क्या करेगा। हमारी जिम्मेदारी होती है एक रोल मॉडल के रूप में आदर्श प्रस्तुत करने की। क्या यही आदर्श प्रस्तुत कर रहे हैं कमलनाथ जी और अजय सिंह जी ?
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के 55 जिला केन्द्रों पर एक साथ मौन व्रत का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों, मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह 10 से 12 बजे तक मौन व्रत रखा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ग्वालियर में एवं वरिष्ठ नेता व सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौन व्रत किया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल में पुरानी विधानसभा, मिंटो हॉल परिसर में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत किया। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री कमल पटेल, श्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश प्रवक्ता श्री राहुल कोठारी, श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, श्री ध्रुवनारायण सिंह, श्री लिली अग्रवाल, श्री अशोक सैनी, श्री राम बंसल, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती वंदना जाचक, श्री पंकज चतुर्वेदी, श्री विकास विरानी, श्री चेतन सिंह, श्री सतीश विश्वकर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ग्वालियर के फूलबाग में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौन व्रत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा, पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी, सांसद श्रीमती रीति पाठक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर के रीगल चौराहे पर गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत किया। इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी, मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री जीतू जीराती, सुश्री ऊषा ठाकुर, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री आकाश विजयवर्गीय, जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर, श्री गौरव रणदीवे, श्री मधु वर्मा, श्रीमती कविता,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो, श्री सावन सोनकर, श्री मनोज पटेल सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply