-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
किसान के नाम पर सड़क पर उतरने वाले सभा में किसान की मृत्यु पर मंच से भी नीचे नहीं उतरेः भूपेंद्र
खंडवा में सिंधिया की सभा में एक किसान की असामयिक मृत्यु हो जाने से उनकी सभा में हंगामा खड़ा हो गया। भारतीय जनता पार्टी का कोई भी नेता उस किसान के सम्मान में मंच से नीचे नहीं उतरा और उसके शव को अस्पताल भेज दिया गया।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने इस संवेदनाहीन व्यवहार के लिए भारतीय जनता पार्टी की निंदा करते हुए कहा है कि जो नेता कल तक किसानों के लिए सड़क पर उतरने की बात कर रहे थे वह उसके पार्थिव शरीर के सम्मान में मंच से भी नीचे नहीं उतर सके। उसकी मृत्यु से विचलित हुए बिना उनके भाषण चलते रहे ।अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना भारतीय जनता पार्टी के मुखौटा चरित्र की ओर संकेत करती है । किसी की मृत्यु, किसी का दुख ,किसी की तकलीफ भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं के लिए चिंताओं का विषय नहीं है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है ।सभी जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के प्रति एक अनुदार सोच रखती है।




Leave a Reply