इमरती देवी का अपमान प्रदेश की हर माता-बहन-बेटी का अपमान: शिवराज

नवरात्रि चल रही है। मां शक्ति की आराधना हो रही है। हम माता को पूजते हैं, लेकिन ये कमलनाथ हमारी माताओं, बहनों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने हमारी बहन इमरती देवी का अपमान किया है। वे गरीब परिवार में जन्मी हैं, मजदूरी करके विधायक बनी हैं, मंत्री बनी हैं, लेकिन किसी को भी उनका अपमान करने की इजाजत नहीं है। इमरती देवी का अपमान प्रदेश की एक-एक माता, बहन और बेटी का अपमान है। इस अपमान का जबाव श्री कमलनाथ को देना होगा।

ये बातें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे रविवार को ग्वालियर के वृंदावन वाटिका में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाभारत में द्रोपही का अपमान हुआ था तो पूरे कौरव वंश का ही नाश हो गया था। कमलनाथ ने भी इमरती देवी का अपमान करके पूरी चंबल की धरती की माताओं, बहनों और बेटियों को भी अपमानित किया है और इसका बदला वे इस उपचुनाव में लेंगी। उन्होंने कहा कि देश में इमरजेंसी के दौरान कमलनाथ जुर्म ढाने वालों के साथ थे, लेकिन हम हथकड़ी पहनकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल जाने वालों में थे।
ये उपचुनाव कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान का है-
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव भाजपा के कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान का उपचुनाव है। यह ग्वालियर के स्वाभिमान का उपचुनाव है, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वाभिमान का उपुचनाव है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारी मां है और यह मां आज हमसे कह रही है कि मेरे दूध की लाज रखना। अब सभी कार्यकर्ताओं को हमारी मां रूपी पार्टी की लाज रखना है और ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव जिताने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं का मान, सम्मान और स्वाभिमान कभी गिरने नहीं दूंगा।
ग्वालियर पूरे हिन्दुस्तान में चमकेगा-
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ग्वालियर की सड़कें चमक रही हैं, लेकिन ग्वालियर को ऐसा कर देंगे कि यह कल पूरे हिन्दुस्तान में चमकेगा। हम इस संकल्प के साथ ही सरकार में आए हैं कि अब प्रदेश सहित ग्वालियर की तस्वीर बदल देंगे और यहां के नौजवानों की तकदीर भी बदल देंगे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता कह रहे हैं कि शिवराज सिंह तो नारियल लेकर चलता है। मैं तो नारियल लेकर चलता हूं और उसे फोड़ता भी हूं, लेकिन कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की तो किस्मत ही फूटी है कि वे नारियल ही नहीं फोड़ पाते हैं। इस मौके पर ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, वरिष्ठ नेता श्री अजय विश्नोई, भाजपा प्रत्याशी श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्री जयदीप कुशवाह, श्री वेदप्रकाश शर्मा, श्री अशोक शर्मा, श्री प्रीतम लोधी, श्री अरूण कुलश्रेष्ठ, श्री रवींद्र राजपूत सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today