कांग्रेस में प्रत्याशियों का टोटा, भाजपा का रिजेक्ट माल समेटकर ले गए: तोमर

प्रदेश में कमलनाथ सरकार के गिरने के बाद कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि उनके पास उपचुनाव में प्रत्याशियों का टोटा था। वे हमारा रिजेक्ट माल समेटकर ले गए। वे भूल गए कि हमारा माल खराब था, जिस सिक्के को जनता ने रिजेक्ट कर चलन से बाहर कर दिया, उसे कांग्रेस चलाने की कोशिश कर रही है। पिछले चुनाव में जिसे आपने पसंद किया, इस बार भाजपा उसी चेहरे को आपके सामने लेकर आई है।

यह बातें केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास, पंचायतीराज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहीं। वे रविवार को सुमावली से भाजपा उम्मीदवार ऐदल सिंह कंषाना के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उपचुनाव-2020 मुख्यमंत्री बनाने का नहीं, विकासशील, संवेदनशील, गांव, गरीब और किसानों के लिए समर्पित भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को स्थायित्व देने के लिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में देश में आतंकी घटनाएं होतीं थी, लेकिन मोदी सरकार आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर मारती है। उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस रसातल में पहुंच गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ही स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3 नवंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान कर एक धक्का और लगा दो, उसके बाद मध्यप्रदेश में बची-खुची कांग्रेस भी खत्म हो जाएगी।
विकास भाजपा सरकार की देन-
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में विकास भाजपा सरकार की ही देन है। कांग्रेस के शासनकाल में तो मध्यप्रदेश बंटाढार हो गया था। उन्होंने कहा कि उसैथ घाट से अटार घाट पर पुल, नैपरी, सिकरौदा पुल निर्माण, जिलेभर में सड़कों का निर्माण, मुरैना में हाईवे पर फ्लाईओवर सहित अन्य विकास कार्य भाजपा सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि सरकार गिराने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं रही। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ऐदल सिंह पर धोखेबाज कहकर गद्दारी के आरोप लगा रहे हैं। कहकर वार करने वाला गद्दार नहीं होता। ऐदल सिंह ने तो कमलनाथ को पहले ही कह दिया था कि वादाखिलाफी की तो सड़क पर ला दूंगा। बतौर विपक्षी दल भाजपा ने सरकार बनाकर राजनीति में अपना धर्म निभाया है।
जब तक मेरी सांस चलेगी हाथों में भाजपा का झण्डा ही होगा-
केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि समाज में जितना भाईचारा होगा, उतना ही जिले में विकास होगा। उन्होंने कहा कि वे अपने जीवन में दो सिद्धांतों पर काम करते हैं, पहला जान-बूझकर और अनजाने में भी किसी का अहित नहीं करना और दूसरा न्याय के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मदद करना। उन्होंने कहा कि उनके राजनैतिक चक्षु भाजपा में खुले हैं और आखिरी सांस तक भाजपा का झण्डा उनके हाथ में रहेगा। इस मौके पर गलेथा की जनसभा में बसपा नेता सोबरन सिंह सिकरवार गलेथा, हरिश्चंद्र सिकरवार के नेतृत्व में अमर सिंह, थान सिंह सिकरवार सहित सैकड़ों की संख्या में बसपा, सपा वह सर्व समाज के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान श्री ऐदल सिंह कंषाना, श्री सूबेदार सिंह रजौधा, रीवा सांसद श्री जर्नादन मिश्रा, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, श्री केदार सिंह यादव, श्री सुंदरपाल सिंह कुशवाह, श्री हमीर सिंह पटेल, श्री वीरेन्द्र हर्षाना, श्री उदयवीर सिकरवार, श्री अरविंद सिंह सिकरवार, पूर्व अध्यक्ष भूमि विकास बैंक श्री गजेन्द्र सिंह परमार, विस संचालक श्री रामनरेश शर्मा, सह संचालक श्री केडी दंडौतिया, श्री बालकृष्ण शर्मा सांटा, श्री बनवारीलाल, श्री नारायण सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में आम आमजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today