-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
चर्च हमेशा इस महामारी के दौरान गरीबों के साथ एकजुटता में खड़ा है
भोपाल के आर्चबिशप और मध्यप्रदेश में कैथोलिक समुदाय के प्रमुख लियो कॅार्नेलियो ने कहा कि चर्च हमेशा गरीबों की तरफ होता है और हम सभी को लोगों की मदद का सहारा बनना चाहिए, भूखे लोगों को भोजन देना चाहिए और जरूरतमंद लोगों की हमेशा मदद करनी चाहिए।
“गरीब के पास कहीं भी जाने का कोई विकल्प नहीं है, लेकिन अमीर लोग आसानी से प्रबंध कर सकते हैं यही कारण है कि चर्च ने जरूरत मंदों तक पहुंच ने के लिए सबसे आगे रहकर काम किया है, चर्च ने गरीब लोगों को भोजन के पैकेट प्रदान किए हैं, बीमार लोगों की देख भाल की है, मास्क और सैनिटाइज़र वितरित किए हैं, और हर तरह से लोगों की मदद की है, ”उन्होंने कहा।
चर्च लंबे समय से गरीबों की मदद कर रहा है। इसके अलावा, लॅकडाउन अवधि के दौरान आर्चडायसिस द्वारा दाल, अनाज, तेल और मसाले जैसे राशन वितरित किए गए थे । आर्चडायसिस और इसके विभिन्न संस्थान लॉकडाउन में लोगों की मदद करने में शामिल थे।
उन्होंने कहा, “सरकार के आदेश पर स्कूलों और संस्थानों को लोगों के लिए क्वारंटाइन केंद्र बनाया गया है।“
‘‘चर्च का मुख्य उद्देश्य हमेशा गरीबों और जरूरत मंदों तक पहुंचना रहा है और शिक्षा और ज्ञान के बारे में भी उनकी मदद करना है और चर्च लोगों के जीवन को प्रकाश देता रहेगा।“




Leave a Reply