-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला पूरक वचन-पत्र लेकर आएः गेहलोत
15 माह तक प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंककर लूट-खसोट करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक बार फिर से पूरक वचन पत्र लेकर आए हैं। इस बार के वचन पत्र में भी उन्होंने कई सपने दिखाए हैं, लेकिन अब प्रदेश की जनता समझ गई है कि इनके वचन सिर्फ झूठे वचन ही साबित होते हैं। ये तो कांग्रेस के खून में ही है कि वे फूट डालो और शासन करो की नीति पर काम करते हुए जातिवाद व तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। इन्होंने ही देश-प्रदेश में जातिवाद को हवा दी।
ये बातें केंद्रीय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने कही। वे शनिवार को इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सहित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह वचन पत्र कांग्रेस के अंदरूनी हालात को प्रकट करता है। इसमें कोई घोषणा नहीं है। कमलनाथ के अलावा कोई दूसरा नेता इस वचन पत्र में कहीं नजर नहीं आ रहा है और न ही किसी का जिक्र है। पूरक वचन-पत्र जारी करते समय कमलनाथ ने 4 मिनट में 5 बार भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को कोसा है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस और कमलनाथ हमारे मुख्यमंत्री श्री चैहान और भारतीय जनता पार्टी से किस कदर भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ के पास अगर नए वचन-पत्र में जनता को देने के लिए कोई वादा नहीं था, तो कम से कम पुराने वचन-पत्र के वादे पूरे न करने के लिए जनता से माफी ही मांग लेते। वचन-पत्र देखकर लगता है कि अब राहुल गांधी भी कमलनाथ से हाथ खींचने लगे हैं,क्योंकि 10 दिन में कर्जमाफी का वादा उन्होंने ही किया था, जो कभी पूरा नहीं हुआ।
वादे हजार, लेकिन पूरे एक भी नहीं-
केंद्रीय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 2018 के वचन-पत्र में कहा था कि हम अनाज, सब्जियों पर किसानों को बोनस देंगे, दूध पर बोनस देंगे, लेकिन किसी किसान को एक रुपया बोनस नहीं दिया। कांग्रेस ने डीजल-पेट्रोल पर छूट देने की बात कही थी। लोगों को आवास के अधिकार की बात कही थी,जिसमें ढाई लाख रुपए और 450 वर्गफीट जगह का प्रावधान था। कांग्रेस ने कहा था हम नौजवानों को 4 हजार रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता देंगे, व्यवसाय के लिए रियायती दरों पर कर्ज देंगे। कांग्रेस ने रोजगार प्रोत्साहन के लिए 10 हजार रुपए का अनुदानयुक्त ऋण देने की बात भी कही थी, लेकिन कमलनाथ सरकार ने अन्य वादों की तरह इस वादे को भी पूरा नहीं किया। दूसरी तरफ हमारी शिवराज सरकार ने सिर्फ 6 महीनों के कार्यकाल में लाखों स्ट्रीट वेंडर्स को 10 हजार रुपए तक का ब्याजमुक्त कर्ज उपलब्ध करा दिया है।
वे तो हीरो-हीरोइन के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं
केंद्रीय मंत्री श्री गेहलोत ने कहा कि सलमान खान और जैक्लीन के साथ फोटो खिंचाने में व्यस्त रहे कमलनाथ ने आईफा अवार्ड के लिए 700 करोड़ का प्रावधान किया, लेकिन मैचिंग ग्रांट न होने की बात कहकर ढाई लाख गरीबों के लिए स्वीकृत आवास लौटा दिए। कमलनाथ अब पूछते हैं कि मेरा क्या कसूर है, उन्होंने एक नहीं हजारों कसूर किए हैं। उन्होंने संबल योजना बंद कर दी, बच्चों के लेपटॉप, विकलांगों की पेंशन बंद कर दी। उनके कार्यकाल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 22500 शादियां हुईं, लेकिन किसी को 51000 की राशि नहीं मिली। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लोगों के साथ धोखेबाजी नहीं, बल्कि एक अपराध है।
सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचाएं
श्री गेहलोत ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आक्रमता के साथ हमें केन्द्र तथा राज्य सरकार की उपब्धियों के बारे में प्रत्येक मतदाताओं को अवगत कराकर तथा कांग्रेस के 15 माह के कुशासन में प्रत्येक वर्ग परेशान था यह जानकारी देना है। इससे मतदाता सही और गलत का फैसला कर सके। सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं को मुट्ठी बंद करके हाथ उपर उठाकर संकल्प दिलाया गया कि उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट को प्रत्येक बूथ से प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाना है।
यह तो ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है
अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटा दी, राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। उनके नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। हम भी मोदी जी के नए भारत के संकल्प के अनुरूप मध्यप्रदेश बनाएंगे। हमें देश के साथ प्रदेश का भी विकास करना है। हमने सरकारी भर्तियों से रोक हटा दी है। जनहित की सारी योजनाएं फिर शुरू कर रहे हैं। बीते 6 महीनों में विकास के जो भी काम हुए हैं, वो तो सिर्फ ट्रेलर है, असली फिल्म तो अभी बाकी है। ये तभी होगा जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी। भाजपा की सरकार बनी रहे और विकास करती रहे, इसके लिए पार्टी उम्मीदवारों का जीतना जरूरी है और हमारे उम्मीदवार श्री तुलसीराम सिलावट के जीतने के बाद विकास में कमी नहीं रहने देंगे, इसलिए चुनाव में कमल का बटन दबाएं, आपका हर वोट भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देगा।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, उपचुनाव प्रभारी व विधायक श्री रमेश मेंदोला,उपचुनाव सह प्रभारी श्री इकबालसिंह गांधी, चुनाव संचालक श्री मधु वर्मा, उपचुनाव संयोजक श्री सावन सोनकर, श्री प्रताप करोसिया, श्री शैलेष गिरजे, श्री भगवान परमार, श्री राजेश चौहान, श्री सतीश घोड़िया, श्री कमल गेहलोत, श्री गिरधारी परमार, श्री महेश गेहलोत, श्री देवकरण बामनिया सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply