-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
प्रदेश का विनाश करने वाली कांग्रेस को घर बैठाएं : जयभान पवैया
भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मंडल सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पूर्व मंत्री जयभानसिंह पवैया ने करेरा और प्रदेश शासन के मंत्री भारतसिंह कुशवाह ने डबरा में मंडल सम्मेलनों को संबोधित किया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने और प्रदेश के विकास के लिए, उसके भविष्य को संवारने के लिए हर सीट पर जीत हासिल करने का आह्वान किया।
कांग्रेस ने किया विनाश, भाजपा ने दिखाई तरक्की की राहः जयभानसिंह पवैया
पूर्व मंत्री श्री जयभानसिंह पवैया ने करेरा विधानसभा के मंगरौनी में मंडल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारें प्रदेश के विनाश का पर्याय बन गई थीं। पहले दिग्विजय सिंह जी ने प्रदेश का बंटाधार किया तो अब 15 महीनों में कमलनाथ प्रदेश को विनाश की तरफ मोड़ कर चले गए, लेकिन छह माह की भाजपा सरकार ने फिर से प्रदेश को तरक्की की राह दिखाई है।गरीबों, किसानों को उनका हक वापस दिलाने का कार्य किया है।
श्री पवैया ने कहा कि कांग्रेस ने 15 महीने के शासन में गरीबों की योजनाएं बंद कर दीं। अब कमलनाथ हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह से कह रहे हैं कि वे नारियल लेकर घूमते हैं। लेकिन उन्हें मालूम होना चाहिए कि भाजपा के नारियल में से हमेशा सत्य का अमृत निकलता है। श्री पवैया ने कहा कि 15 महीने जब कांग्रेस की सरकार प्रदेश में रही तो करैरा क्षेत्र में विकास का पत्थर तक नहीं लगा। ऐसे लोग हमारे मुखिया श्री शिवराज सिंह जी के बारे में कह रहे हैं कि वे जेब में नारियल लेकर घूमते हैं। कमलनाथ जी नहीं जानते कि भाजपा के नारियल से सत्य का अमृत निकलता है और लोग भरोसा करते हैं। कमलनाथ जी मंगरौनी में यदि नारियल का झाड़ भी लेकर आएं तो लोग विश्वास नहीं करेंगे। इसलिए अब तो यह तय हो गया है कि कांग्रेस मतलब विनाश औऱ भाजपा मतलब विकास।
जनहित और विकास की योजनाएं बंद कर दीं
श्री पवैया ने कहा कि 15 माह के शासनकाल में कांग्रेस ने विकास की योजनाएं बंद कर दीं। छात्रों को स्मार्टफोन नहीं मिले, संबल योजना बंद कर दी। किसान के खेत से लेकर बच्चों की पढ़ाई और बेटी की शादी की योजनाएं कांग्रेस ने बंद कर दीं, लेकिन अब फिर से राज्य में भाजपा के श्री शिवराज जी मुख्यमंत्री हैं और सभी योजनाएं शुरु हो गई हैं। मप्र में शिवराज जी का कोई विकल्प नहीं है। श्री पवैया ने कहा कि एक समय था जब भाजपा जनसंघ थी और उस समय पार्टी से कोई पार्षद का टिकट लेने को तैयार नहीं होता था। बाद में भाजपा बनी और अब लोग इसमें शामिल होने के लिए आतुर हैं। यही कारण है कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल हो गया है। अब श्री जसवंत जाटव जी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में आए हैं और परिवार पहले से ज्यादा बड़ा हो गया है। लोगों की जिम्मेदारी है कि अब विकास चाहिए तो कांग्रेस का पुर्नजन्म नहीं होने दें। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में करैरा के प्रत्याशी श्री जसवंत जाटव, विधानसभा प्रभारी व पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव, करैरा के पूर्व विधायक श्री रमेश खटीक सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।
कमलनाथ ने किया जनप्रतिनिधियों का अपमानः भारतसिंह कुशवाह
प्रदेश शासन के मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने डबरा जिले के बिलौआ और छीमक में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि समय से पहले चुनाव के लिए सिर्फ कमलनाथ दोषी है। कमलनाथ ने वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था। उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए जनप्रतिनिधियों का अपमान किया और आज भी कर रहे हैं। उन्हें हमेशा पैसा दिखता है, इसलिए उन्होंने दिग्विजय सिंह के इशारे पर मध्यप्रदेश में खरीद-फरोख्त और और दबाव की राजनीति का काम शुरू किया। श्री कुशवाह ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी इमरती देवी की सोच आपके हित के लिए आज भी है और पहले भी थी, इसलिए उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करना है। मंडल सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply