-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
28 विधानसभाओं में कन्यापूजन के पश्चात रवाना करेंगे डिजिटल रथ
उपचुनाव को लेकर गठित भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने चुनावी तैयारियों का जायजा लिया और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
भूपेन्द्र सिंह ने बैठक के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि उपचुनाव वाली 28 विधानसभाओं में मंडल सम्मेलन चल रहे है। अभी तक 111 मंडलों के सम्मेलन संपन्न हो चुके है। 15 से 24 अक्टूबर के बीच मतदान केन्द्रों पर सम्मेलन शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में कन्यापूजन के पश्चात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा सहित वरिष्ठ नेतागण डिजिटल रथ को रवाना करेंगे। यह डिजिटल रथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां लेकर 28 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे।
बैठक में चुनाव प्रबंध समिति के सह संयोजक एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवान दास सबनानी, प्रदेश मंत्री श्री पंकज जोशी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, डॉ हितेष वाजपेयी, श्री शेलेन्द्र शर्मा, श्री अभय प्रताप सिंह, श्री विकास विरानी, श्री नरेन्द्र पटेल, श्री राजेन्द्र गुरू श्री अनुराग प्यासी, श्री मनोरंजन मिश्रा, वैभव राज से चर्चा की।




Leave a Reply