-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
वादा खिलाफी के कारण गिरी कमलनाथ सरकारः सिंधिया
यह उपचुनाव ग्वालियर संभाग के अस्मिता एवं मान सम्मान का चुनाव है। जहां-जहां कार्यकर्ताओं का पसीना टपकेगा वहां मेरा खून बहेगा। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने बल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा था और जो वादा खिलाफी उन्होंने की थी उसी कसूर के कारण उनकी सरकार गई है।
यह बात राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के शाढौरा मण्डल सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
श्री सिंधिया ने अपने उदबोधन में सबसे पहले अपनी दादी विजयाराजे सिंधिया के कामों को याद करते हुए उनके सम्मान में सरकार द्वारा आज जारी किए गए सिक्के को लेकर प्रधानमंत्री मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया। सिंधिया ने कहा कि जहां-जहां कार्यकर्ताओं का पसीना टपकेगा वहां मेरा खून बहेगा। रविवार को राजपुर में कमलनाथ द्वारा दिए गए तमाम सारे बयानों पर भी सिंधिया ने मंच से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने बल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा था और जो वादा खिलाफी उन्होंने की थी उसी कसूर के कारण उनकी सरकार गई है।
उन्होंने कहा कि 70 साल के इतिहास में ग्वालियर सीट में कांग्रेस कभी 18 सीट भी नहीं जीत पाई थी। पिछली बार इसी संभाग के कारण प्रदेश में सरकार बनी और यहां 26 सीटें आई थी मगर कमलनाथ ने इस पूरे इलाके का विकास रोक दिया और यहां के जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा की इसी कारण यह उपचुनाव पूरे ग्वालियर चंबल संभाग के सम्मान का प्रतीक बन गया है। कमलनाथ के द्वारा खुद को कसूरवार न मानते हुए जो भाषण दिया था उस पर सिंधिया ने कहा कि आपने प्रदेश में भ्रष्टाचार किया, किसानों एवं महिलाओं के साथ वादा खिलाफी की यही आप का कसूर था और इसी कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस सरकार को मिटाने का काम किया है। श्री सिंधिया ने कहा कि गद्दारी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने जनता के साथ की थी, इस कारण सडक़ों पर है। सतना सांसद श्री गणेश सिंह, सागर विधायक शैलेंद्र जैन एवं भाजपा उम्मीदवार जजपाल सिंह मंच पर मौजूद रहे।




Leave a Reply