मंत्री बिसाहूलाल द्वारा मतदाताओं के खाते में स्वेच्छानुदान राशि जमा कराने की चुनाव आयोग से शिकायत

प्रदेश कांगे्रस के प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अलग-अलग शिकायतें सौंपते हुए संबंधितों पर आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी गैर विधायक मंत्री श्री बिसाहुलाल सिंह चुनाव लड़ रहे है।

उनके विरूद्ध शिकायत प्राप्त हुई है कि आम मतदाताओं को एक आवेदन का प्रारूप प्रोफार्मा वितरित किया जा रहा है जिसमें उल्लेखित है कि कोरोना महामारी के चलते मेरी आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब हैं एवं परिवार के भरण पोषण करने में बहुत परेशानी हो रही है। मुझे शासन द्वारा कोई हितग्राही योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। अतः माननीय मंत्री जी से निवेदन है कि मुझे स्वेच्छानुदान राशि देने की कृपा करें। स्थान-अनूपपुर आधान नं … खाता नं. आईएफएस.सी.कोड….., बैंक का नाम, प्रार्थी, नाम, पता, अनूपपुर जिला अनूपपुर म.प्र. अंकित है। 
अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गैर विधायक मंत्री श्री बिसाहुलाल सिंह द्वारा हजारों की संख्या ऐसे आवेदन वितरित किए गए है और लोगों द्वारा उक्त आवेदन भरकर उनके कार्यालय में जमा किया जा रहा है जिसके आधार पर भाजपा प्रत्याशी द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने वाले हजारों मतदाताओं के खाते में करीब-करीब 15 हजार रूपये की राशि बेनामी रूप से जमा की जा रही है, और इस प्रकार मतदाताओं में पैसा बांटकर उन्हें प्रलोभित किया जा रहा है। इसलिए श्री बिसाहुलाल सिंह के विरूद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जावे एवं संबंधित मतदाताओं के खाते में पैसे जमा किए गए है, उनकी अनूपपुर स्थित बैंकों से जानकारी एकत्रित कर उचित कार्यवाही की जावे जिससे कि अनूपपुर विधानसभा का होने वाला मतदान निष्पक्ष एवं स्वंत्रत रूप से सम्पन्न हो सके जो कि न्यायोचित होगा। 
वहीं धनोपिया ने अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र की अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र की सूची प्रेषित की है करते हुए निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि जिला कांग्रेस कमेटी अशोकनगर से प्राप्त सूची अनुसार अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर मतदान दिवस के अवसर पर अतिसंवेदनशील घोषित किया जावे तथा उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जावे जिससे कि क्षेत्र के मतदाता निर्भय होकर अपना मतदान कर सके जो कि न्यायोचित होगा। 
एक अन्य शिकायत में धनोपिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा 12 अक्टूबर 2020 को जलसंसाधन विभाग के अन्तर्गत बांध, जलाशय के कार्यों का वीडियों कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया गया है, उक्त वीडियों कांन्फ्रेसिंग समूचे प्रदेश में प्रसारित कराई गई है तथा उन 28 विधानसभा क्षेत्रों में भी जहां की विधानसभा के उप चुनाव हो रहे है, वहां भी वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यों का लोकार्पण दर्शाकर आम मतदाताओं को गुमराह कर प्रलोभित करने का कृत्य किया गया है जो कि सीधे सीधे आचार सहिता का उल्लंघन है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान एवं संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जावे कि 
वहीं धनोपिया ने चुनाव आयोग को सौंपी शिकायत में कहा कि जल संसाधन विभाग भोपाल के प्रमुख अभियंता श्री एम.एस.डाबर के हस्ताक्षरित पत्र संलग्न है, जिसमें उल्लेख है कि दिनांक 26 अक्टूबर, 2020 को नव-निर्मित सिंचाई योजनाओं को प्रातः 10 बजे मिन्टेां हाॅल भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान लोकार्पण करेंगे, जो मतदाताओं को प्रभावित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रभावित किये जाने का कृत्य है और सीधे-सीधे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा। लोकार्पण कार्यक्रम को तत्काल रोका जावे। 
वहीं एक और अन्य शिकायत में धनोपिया ने कहा कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गैर विधायक मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट चुनाव लड़ रहे है तथा वे अपने पद का दुरूपयोग करते हुए इंदौर में चहेते अफसरों को पदस्थ करा रखा है जिनमें कलेक्टर श्री मनीष सिंह वर्षों से इंदौर में पदस्थ है, एसडीएम, एडीएम, नगर निगम कमिश्नर तथा कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ है क्योंकि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के चहेते अफसर है और इसी प्रकार डी.आईजी.इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्रा जो कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी इंदौर में पदस्थ है तथा वर्षों से विभिन्न पदों पर इंदौर में पदस्थ है वे भी भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहे है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताडित करने का प्रयास किया जा रहा है। इन अधिकारियों द्वारा संावेर विधान सभा क्षेत्र के उप चुनावों को भाजपा के पक्ष में प्रभावित किया जा रहा है जो कि आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। 
सांवेर विधानसभा का उप चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न हो सके इस हेतु इंदौर जिला कलेक्टर श्री मनीष सिंह, डीआईजी, हरिनारायणचारी मिश्रा, एसडी.एम. एवं तहसीलदार, सांवेर तथा तहसीलदार खुंडेल को तत्काल हटाए जाएं जो कि न्यायोचित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today