-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
राजमाता जन्म शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री स्मृति सिक्का जारी करेंगे
राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी समारोह के समापन का कार्यक्रम 12 अक्टूबर को आयोजित होगा। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी श्रद्धेय राजमाता की स्मृति में 100 रुपए का एक स्मृति सिक्का जारी करेंगे। इसी के साथ प्रदेश संगठनात्मक जिलों में स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
ग्वालियर में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं भोपाल में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा प्रातः 10:30 बजे प्रदेश कार्यालय पं दीनदयाल परिसर में राजमाता जी की प्रतिमा माल्यार्पण कर श्रद्धेय राजमाता जी के जीवन पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का उद्धघाटन करेंगे। जिसके पश्चात महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
*कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने की जिलाध्यक्षों से चर्चा *
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने 12 अक्टूबर को प्रदेश भर में राजमाता जी जन्मशताब्दी के समापन अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पार्टी जिलाध्यक्षों से ऑडियो ब्रिज के माध्यम से बात की। उन्होंने कहा कि आदर्श और श्रद्धा की केंद्र आदरणीय स्व.राजमाताजी सिंधिया ने भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को अपनी मेहनत और त्याग के बल पर सींचा है। उनके आशीर्वाद से आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। उन्होंने कहा कि स्व. राजमाता सिंधिया जी के जन्मशताब्दी वर्ष का समापन 12 अक्टूबर को है, इस अवसर पर केंद्र की मोदी सरकार 100 रूपये का सिक्का जारी कर रही है। इस सिक्के का वर्चुअल विमोचन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे करेंगे। इस वर्चुअल रैली के माध्यम से देश से करोड़ों लोग जुड़ेंगे। 12 अक्टूबर को ही शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे। 12 अक्टूबर को ही शाम 7 बजे दूरदर्शन स्व. राजमाता सिंधिया जी के जीवनवृत्त पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री प्रसारित करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से इस डॉक्युमेंट्री को देखने की अपील की है।————————–
हमें मिलकर कांग्रेस के लिए प्रदेश का दरवाजा बंद करना है: ज्योतिरादित्य सिंधिया
करैरा, पोहरी और बमौरी के मंडल सम्मेलनों में सांसद ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित
भोपाल। 15 महीनों में कांग्रेस पूरी सरकार वल्लभ भवन से चल रही थी। मुखौटा कमलनाथ का था और रिमोट दिग्विजय के पास था। ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के बाद कांग्रेस का एक भी नेता किसान के पास नहीं पहुंचा। प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री का चेहरा तक नहीं देखा। सड़क तो छोड़ो, एक हैंडपंप तक नहीं लगा। भाजपा सरकार की सभी जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया। मैंने विकास कार्यों के लिए सड़क पर उतरने को कहा तो कमलनाथ ने मेरी नहीं सुनी। जिसके बाद मैंने कांग्रेस को सड़क पर ला दिया। अब 3 नवम्बर को होने वाले चुनाव में हमें मिलकर कांग्रेस के लिए प्रदेश का दरवाजा हमेशा के लिए बंद करना है। यह बात वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करैरा, पोहरी और बमौरी के मंडल सम्मेलनों में कही।
हमारे पास मोदी जी का नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत
श्री सिंधिया ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, तो इसके पीछे दो कारण है। पहला कारण यह है कि इस पार्टी का नेतृत्व आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, जिन्होंने भारत का नाम विश्व पटल पर पहुंचाया है। दूसरा कारण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत है। संगठन की क्षमता में जितना महत्वपूर्ण व्यक्तिगत योगदान होता है उससे अधिक अहम कार्यकर्ता की मेहनत होती है। हमारा कार्यकर्ता हमारे परिवार का सदस्य है। इसी भाव से हमें चुनाव के मैदान में जाना है और जीत हासिल करनी है।
इतिहास रचेगा ये चुनाव
श्री सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार जब से आई है, लगातार विकास कर रही है। जो आप मांग रहे हैं, वह तो दिया ही है, जो आपने नहीं मांगा, वह भी दे रही है। करैरा में 300 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति इस बात की उदाहरण है कि शिवराज जी की सरकार जनता की समस्याओं के प्रति कितनी संवेदनशील है। श्री सिंधिया ने कहा कि आने वाला चुनाव ग्वालियर-चंबल संभाग के विकास, प्रगति और स्वाभिमान का चुनाव है। इस उपचुनाव को पूरा देश देख रहा है, जो मध्यप्रदेश में नया इतिहास रचेगा। इसलिए हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह इतिहास में अपनी सहभागिता दर्ज कराए।
मंडल सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, पार्टी प्रत्याशी श्री जसवंत जाटव, पूर्व विधायक शकुंतला खटीक, श्री रमेश खटीक, विधायक श्री वीरेन्द्र रघुवंशी, श्री के.के. श्रीवास्तव, श्री संदीप माहेश्वरी, श्री रोहित यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply