-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
पगडी रस्म कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर
जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत कार्यपालन यंत्री स्वर्गीय नरोत्तम दास शर्मा की स्मृति में आयोजित पगडी रस्म कार्यक्रम के दौरान अनूठा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कोरोना काल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के आयोजन की कमी और ब्लड बैंकों मे रक्त की कमी के चलते ये रक्तदान शिविर समाज के लिये प्रेरणादायी साबित होगा।
शिविर के आयोजन को लेकर स्वर्गीय शर्मा की धर्म पत्नि श्रीमति अनुराधा शर्मा ने बताया परिजन और रिश्तेदारों से चर्चा कर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर के माध्यम से कोरोना काल में भी रक्तदान को लेकर हम लोगो को जागरूक करना चाहते है। सुपुत्र स्वपनिल शर्मा ने बताया की
पिताजी की याद में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। गौरतलब है स्वर्गीय इंजीनियर शर्मा समाजिक गतिविधियों में बढकर कर भाग लेते थे। 28 सितम्बर को अचानक हार्ट अटेक आने से निधन हो गया था।
-ऐसे रक्तदान शिविर समाज को देते है प्रेरणा-
पगडी और तेरहवीं के आयोजन में रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन आशुतोष पुरोहित ने बताया की समाज के लिये प्रेरणादायी है। स्वर्गीय शर्मा हमारे परिवार के मुखिया थे वर्तमान समय में श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिये “रक्तदान शिविर” एक सार्थक पहल है। ऐसे आयोजन से समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता आयेगी। कोरोना काल में रक्तदान शिविर का आयोजन वो पगडी रस्म के दौरान समाज के लिये रक्तदान महादान को लेकर नई परम्परा की शुरुवात करेगा। ब्लड बैक प्रभारी डॉ.ओपी श्रीवास्तव का कहना था की ऐसे आयोजनों में रक्तदान शिविर समाज में क्रांति लायेगे। भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में कोविड 19 के सभी नियमो और शर्तो का पालन किया गया।




Leave a Reply