-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
कृषि कानूनों के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है कांग्रेस : गेहलोत
अटल जी की सरकार किसान क्रेडिट कार्ड योजना लेकर आई, उसके बाद इसमें ब्याज कम करने का प्रावधान किया गया। इसमें जीरो प्रतिशत ब्याज पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराई। यूपीए की सरकारों ने किसानों के लिए कोई काम नहीं किया। अब कांग्रेस कृषि कानूनों के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है और किसानों को एमएसपी खत्म करने की बात कह कर गुमराह कर रही है। जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
यह बात केंद्रीय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने सुवासरा विधानसभा के सीतामऊ नगर एवं ग्रामीण मंडल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
कांग्रेस देश विरोधियों को संरक्षण देती है
श्री गेहलोत ने कहा कि कांग्रेस के पैरों के नीचे से जमीन खिसक रही है, इसलिए कांग्रेस केवल दुष्प्रचार करने में लगी है। चाहे सेना को सशक्त करने की बात हो, या राफेल खरीदी का मामला हो, कांग्रेस लगातार देश को कमजोर करने का प्रयास करती रही। कांग्रेस चीन से निपटने की योजना का विरोध करती है। कांग्रेस का राजनीतिक वातावरण अब खत्म होता जा रहा है, उसका अस्तित्व अब खत्म हो रहा है। श्री गहलोत ने कहा कि कांग्रेस देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के संपर्क में रहती है और उन्हें संरक्षण देती है। जबकि भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश के हित में काम करती है।
विकास यानी भाजपा
श्री गहलोत ने कहा कि 12 साल पहले शिवराज जी ने जब प्रदेश की कमान संभाली थी तब प्रदेश की क्या हालत थी? प्रदेश में बिजली, सड़क, पानी की बड़ी समस्या थी। आज मध्यप्रदेश की जो हालत है वह आप सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी ने जब देश की सत्ता संभाली थी, तब 18000 गांवों में बिजली नहीं थी, आज हर गांव में बिजली है। मोदी सरकार ने उज्जवला योजना के माध्यम गरीब लोगों के घरों तक कुकिंग गैस पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से नरेंद्र मोदी जी ने किसानों के खाते में 6000 रूपए सालाना देने का काम किया है। अब शिवराज जी ने उसमें 4000 बढ़ाने का निर्णय लिया है जो स्वागत योग्य है। श्री गहलोत ने कहा कि हरदीप सिंह डंग ने मुझसे कहा कि जब में विपक्षी विधायक रहा, तब भी शिवराज सिंह जी चौहान ने मेरी विधानसभा में काम किए हैं। लेकिन 15 महीने में कमलनाथ की सरकार में इस विधानसभा क्षेत्र में कोई काम नहीं हुए। इसलिए मैंने कांग्रेस छोड़ी और भाजपा में आया।
कमलनाथ ने पूरे नहीं किये वादे
श्री गहलोत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने वचन पत्र में जो वादे किए वो उन्होंने पूरे नहीं किये। उन्होंने किसानों के साथ धोखा किया है, बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया। उन्होंने वास्तव में सबके साथ गद्दारी की है। श्री गहलोत ने कहा कि एक 1-1 सीट का महत्व है। चार सीट कम होने के कारण हम पिछली बार सरकार नहीं बना पाए थे, इसलिए इस बार हमें सभी 28 सीटों पर चुनाव जीतना है और भारी बहुमत से श्री शिवराजसिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि युद्ध शुरू हो चुका है और यह युद्ध हमें मतदान से जीतना है। दुष्प्रचार से लोगों को दूर करना है और समझाइश देना है। श्री गहलोत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि जब तक 03 नवंबर को हर बूथ पर जीत के लिए कमल का बटन न दब जाए, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन में वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, पूर्व मंत्री श्री कैलाश चावला, पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, पार्टी प्रत्याशी श्री हरदीप सिंह डंग, श्री बंशीलाल गुर्जर, विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, श्री देवीलाल धाकड़, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गोस्वामी, पूर्व विधायक श्री राधेश्याम पाटीदार, श्रीमती सुषमा आर्य, जिला अध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया मौजूद थे।




Leave a Reply