कांग्रेस से मध्यप्रदेश को बचाने वाला है यह उपचुनाव : शर्मा

यह उपचुनाव साधारण चुनाव नही गरीबों को उनको हक दिलाने और शिवराज सरकार की योजना का लाभ हर व्यक्ति को निरंतर मिलता रहे इसके लिए भाजपा सरकार को मजबूत करने वाला उपचुनाव है। यह चुनाव कांग्रेस से मध्यप्रदेश को बचाने वाला उपचुनाव है।

यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को मुरैना जिले के अलग अलग मंडल सम्मेलनों को सम्बोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने आज मुरैना जिले की 3 विधानसभा के मंडल सम्मेलनों में भाग लिया।
सिंधिया जी ने खिसका दी प्रदेश से कांग्रेस की जमीन
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस झूठ और फरेब की राजनीति करती है। कांग्रेस जनता में लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक गई ओर उसका पूरे मध्यप्रदेश से सूपड़ा साफ हो गया। इसलिए वह श्री सिंधिया जी पर झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जीजा जी रॉबर्ट वाड्रा ने करोड़ो का जमीन घोटाला किया शायद इसलिए ही उन्हें जमीन और घोटाले याद आ रहे है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल में लोकतंत्र का गला घोंटा ओर इस कृत्य को अंजाम देने वाले सूत्रधार कमलनाथ थे। लोकतंत्र की हत्या करने वालों की पार्टी में लोकत्रांतिक व्यवस्था बेमानी है ओर इसलिए कांग्रेस के नेता पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बोल रहे कि कांग्रेस में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही है।
प्रदेश में कांग्रेस नही कमलनाथ एंड कंपनी काम कर रही
श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 15 महीने दिग्विजय सिंह ने पर्दे के पीछे रहकर कमलनाथ सरकार को चलाने का काम किया। मिस्टर बंटाधार हावी रहें और हर मामले में दखलंदाजी रही लेकिन उपचुनाव में मिस्टर बंटाधार और कांग्रेस के सारे नेता गायब है। इस चुनाव के कही भी कांग्रेस नजर नही आ रही है। सिर्फ और सिर्फ कमलनाथ एन्ड कंपनी काम कर रही है। इस अंचल से कांग्रेस चुनावी परिदृश्य से बाहर होती जा रही है।
ग्वालियर चम्बल के विकास को कमलनाथ सरकार पीछे धकेला
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी इमोशनल होकर जनता से पूछ रहे है कि उनका क्या कसूर था। कमलनाथ जी को यह जवाब देना चाहिए कि ग्वालियर चम्बल की जनता ने आपका क्या बिगाड़ा था? जो आपने विकास के लिए इस अंचल को सबसे पीछे धकेल दिया। कमलनाथ जी आपने चम्बल एक्सप्रेस और चम्बल वाटर प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में क्यों डाल दिया? यह जवाब अंचल की जनता जानना चाहती है। श्री शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी आपका कसूर शिवराज सरकार की जनहितैषी योजनायों को बन्द करना था। आपका कसूर इतना था कि आपने 75 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप और उनकी फीस देने वाली योजना को बंद कर दिया। आपने लाडली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना को बन्द कर दिया। गरीबों के लिए चलाई जाने वाली संबल योजना को बन्द करना आपका सबसे बड़ा कसूर था। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी अब आपका इमोशनल ड्रामा इस बार नही चलने वाला है।
हमारे लिए एक एक सीट पर जीत महत्वपूर्ण
उन्होंने कहा कि भाजपा की ताक़त बूथ का कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर ही देश और प्रदेश में भाजपा सरकार जनसेवा के कार्य में जुटी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह चुनाव किसी एक सीट को या प्रत्याशी को जिताने का चुनाव नही है। इस चुनाव में एक एक सीट महत्वपूर्ण है। यह चुनाव सरकार का फैसला करेगा। इसलिए सभी 28 सीटों की जीत हमारे लिए महत्वपूर्ण है। जीत सुनिश्चित हो इसके लिए एक-एक बूथ पर जाएं घर-घर संपर्क करें। गांव गांव जाएं ओर हर वोट भाजपा के पक्ष में हो यह संकल्प लेकर निकले।
बूथ कार्यकर्ताओं ने जीत का संकल्प लिया
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने मंडल सम्मेलनों में कार्यकर्ताओं और सेक्टर प्रमुखों से संवाद किया। जौरा विधानसभा के नगर एवं ग्रामीण मंडल में पार्टी प्रत्याशी श्री सूबेदार सिंह, सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, श्री रामनाथ त्यागी, जिलाध्यक्ष डॉ योगेश पाल गुप्ता, पूर्व महापौर श्री अशोक अर्गल, संभागीय संगठन मंत्री श्री शेलेन्द्र बरुआ, श्री गजराज सिंह सिकरवार, श्री कैलाश मित्तल, सुमावली विधानसभा के छैरा मंडल में पार्टी प्रत्याशी एंदल सिंह कंसाना और मुरैना विधानसभा के रिठौरा मंडल सम्मेलन में पूर्व मंत्री श्री रुस्तम सिंह, श्री संजय पाठक, पार्टी प्रत्याशी श्री रघुराज कंसाना, श्रीमती गीता हर्षाना, श्री अभय चौधरी मंचासीन थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today