पवित्रता के प्रतीक नारियल को चुनावी झूठे नारियल फोड़कर मजाक नहीं बनाएंः कमल नाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर नारियल लेकर चलने शैम्पेन लेकर नहीं चलने के बयान पर कहा है कि नारियल पवित्रता का प्रतीक है , सेवा का प्रतीक है, इसका उपयोग हम पूजा में करते हैं इसीलिए तो मैं कहता हूं कि आप झूठे चुनावी नारियल फोड़कर पवित्रता के प्रतीक इस नारियल का मजाक मत उड़ाइये। इसे गुमराह व भ्रमित करने वाली राजनीति का हिस्सा मत बनाइये।

कमल नाथ ने कहा कि मुझे खुशी होती यदि आप 15 वर्ष जेब में नारियल लेकर चलते लेकिन आप तो सिर्फ चुनाव में ही नारियल लेकर चलते हैं और उसे कहीं भी फोड़ देते हैं , उससे मुझे आपत्ति है। मुझे उस समय भी खुशी होगी जब आप लोकार्पण के नारियल फोड़ेंगे , आप तो चुनाव को देखते हुए सिर्फ़ झूठे भूमिपूजन और शिलान्यास के नारियल फोड़ रहे है , जैसे आपने पिछले 15 वर्ष फोड़े।
जिन 13 हज़ार किलोमीटर की सड़कों के लोकार्पण का आप जिक्र कर रहे हैं , ज़रा प्रदेश की जनता को यह भी बता दीजिये , क्या यह सड़के आपकी सरकार ने बनायी है , क्या इसकी शुरुआत आपने की थी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today