-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
मुख्यमंत्री, महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री, सांसद-पूर्व सांसद, मंत्री 10 को मंडल सम्मेलनों को करेंगे संबोधित
2 अक्टूबर से प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल सम्मेलनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे है। 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द गेहलोत, फग्गनसिंह कुलस्ते, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, वरिष्ठ नेता प्रभात झा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मंडल सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ब्यावरा, मुंगावली, अशोकनगर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ब्यावरा विधानसभा के ब्यावरा, पीपलहेला, मुंगावली के मुंगावली और अशोकनगर के अशोकनगर ग्रामीण मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय बदनावर, आगर में नगर मंडल को संबोधित करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जौरा, सुमावली, मुरैना में विधानसभा के छैरा, मुरैना के रिठौरा में मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री श्री थावरचन्द गेहलोत सुवासरा के सीतामउ नगर एवं गामीण में मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते अनुपपुर विधानसभा के फुनगा मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया डबरा विधानसभा डबरा नगर, डबरा ग्रामीण, ग्वालियर पूर्व के रामकृष्ण, ग्वालियर के कोटेश्वर पहुंचकर मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा पोहरी के पोहरी मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा डबरा के पिछोर मंडल सम्मेलन को संबेधित करेंगे।




Leave a Reply