-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
सबको अपनाकर ही भाजपा का यह विशाल स्वरूप बना हैःसुहास भगत
संगठन महामंत्री सुहास भगत ने शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में समूचे जिले से आए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त सह संगठन महामंत्री हितानंद जी से कार्यकर्ताओं का परिचय भी कराया।
भगत ने कहा कि जनसंघ से जनता पार्टी और अब भारतीय जनता पार्टी तक की यात्रा में हमने सबको अपनाकर ही अपने आप को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया है और इसीलिए देश में सरकार में रहकर हम देश हित के लिए बड़े फैसले ले रहे हैं।
विरोधी समर्थकों का समूह बन गई कांग्रेस
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कहा कि आज जरूरत सब कुछ भूलकर कांग्रेस को परास्त करने की है क्योंकि कांग्रेस संगठन नहीं बल्कि विरोधी लोगों का एक समूह बन गई है। फूट डालो और राज करो की नीति पहले अंग्रेजों ने अपनाई थी और अब कांग्रेस पूरे देश को जातिवादी संघर्ष में झौंककर अराजकता के माहौल में ढकेलना चाहती है। उन्होंने कहा कि सीएए कानून को लेकर कांग्रेस का अराजकता भरा चेहरा हम सब देख चुके हैं। इसलिए हमें जीतने के लिए चुनाव लड़ना है और जीतकर ही आना है । कार्यकर्ताओं को डॉ गौरीशंकर शैजवार, श्री रामपाल सिंह, डॉ प्रभुराम चौधरी, श्री सुरेन्द्र पटवा और जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश किरार ने भी संबोधित किया।




Leave a Reply