-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 20 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया
श्रीलंका की नौसेना ने कल रात अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के निकट अलग अलग जगहों से मछली पकड़ते समय तमिलनाडु के 20 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी चार नौकाएं भी जब्त की गई हैं।
सभी गिरफ्तार मछुआरों को स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जायेगा। कि जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास और कोलम्बो में उच्चायोग के अधिकारी अदालती कार्रवाई में इन मछुआरों की सहायता करेंगे।
श्रीलंका नौसेना द्वारा 20 और भारतीय मछुआरों को पकड़ने के साथ श्रीलंका की हिरासत में भारतीय मछुआरों की संख्या 114 हो गई है। भारतीय और श्रीलंकन मछुआरा समुदायों के बीच तनाव बढ़ने के समाचार के बाद श्रीलंका नौसेना ने इस क्षेत्र में अपनी गश्त बढ़ा दी है। इस बीच, कोलम्बो में भारतीय दूतावास ने सभी मछुआरों को रिहा करवाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच वार्ता फरवरी के पहले सप्ताह में ज्वाइंट कमीशन की बैठक में होगी।
इधर, तमिलनाडु में मछुआरों के परिवार वाले उनकी जल्द रिहाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए सरकार से अनुरोध किया है।




Leave a Reply