यह उपचुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है : रामेश्वर शर्मा

मध्यप्रदेश में कांग्रेस आई और यूरिया गायब हुआ। किसान भाइयों आपको मालूम है दो मुट्ठी यूरिया किसान का बैल खा जाए तो पेट फूल जाता है। कांग्रेसी 55 हजार करोड़ का यूरिया खा गए एक भी नहीं मरा। यह चुनाव आपका नहीं यह चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बिकने वाला नहीं है। हमें डॉ. प्रभुराम चौधरी को भारी बहुमत से जिताना है। यह बात प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा ने सांची के सांचेत, खरवई मंडल सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कही।

रामेश्वर शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री कमलनाथ की 15 महीने की सरकार में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर था। कमलनाथ सरकार ने 2 लाख रूपयें का कर्ज माफी का वादा कर किसानों के साथ छलावा किया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह में विवाह करने वाली कन्याओं को 51 हजार रूपये देने का वादा किया था वह भी नही निभाया। गरीबी योजना में शामिल श्रमिक, निर्धन लोगों के अंतिम संस्कार की राशि के पैसे भी खा गये। संबल योजना बंद कर गरीबों का हक छीना। भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करके किसानों एवं गरीबों को छलने का काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से जिताने का संकल्प दिलाया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में उपचुनाव प्रभारी श्री रामपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने प्रदेश के गरीबों को अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनायी थी लेकिन 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने बंद करके प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किया है। मंडल सम्मेलन को प्रदेश शासन के मंत्री एवं प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी, विदिशा सांसद श्री रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार, श्री मुकेश टंडन ने भी संबोधित किया।
संकल्प को जीत में बदलने का उद्घोष- इंदरसिंह परमार
प्रदेश शासन के मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने हाटपिपल्या के बरोठा में आयोजित मंडल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन एक संदेश के लिए है कि यह हमारे संकल्प को जीत में बदलने का उद्धोष है। केन्द्र सरकार किसानों के हित का विधेयक लाई है। मगर कांग्रेस किसानों को बहला फुसला कर उस विधेयक का विरोध कर रही है। पूर्व में कांग्रेस सरकार ने यह विधेयक लाने के लिए समर्थन दिया था और आज राजनीतिक रूप से उसका विरोध कर रही है। इस विधेयक में किसानों के हित की रक्षा की गई है। इस विधेयक में स्पष्ट प्रावधान है कि यह किसानों पर बंधनकारी नही है। वह चाहे तो किसी कम्पनी से अनुबंध कर सकते हैं। उनके लिए पूरे देश में अपनी उपज को बेचने के लिए बाजार खुला है। वे कहीं भी अपनी उपज को बेच सकते है। हमें किसानों के बीच जाकर यह बात विस्तार से समझाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 15 माह की कांग्रेस सरकार के काले कारनामों को जनता तक ले जाकर कांग्रेस की सच्चाई उजागर करना है।
सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती एवं पूर्व मंत्री श्री दीपक जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यकर्ता हैं। हमें अपनी जवाबदारी को समझना है। हम अपने-अपने मतदान केंद्र के भाजपा प्रत्याशी हैं। हमें पूर्ण मनोबल के साथ चिंता से बूथ पर भाजपा के पक्ष में मतदान कराना है। नेताद्वय ने कहा कि कमलनाथ की 15 महीने की सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर था। किसानों को 2 लाख रूपयें का कर्ज माफी का वादा कर उनके साथ छलावा किया। संबल योजना बंद कर गरीबों का हक छीना। पार्टी प्रत्याशी श्री मनोज चौधरी क्षेत्र के विकास कार्यो के लिए कांग्रेस पार्टी छोडकर भाजपा में शामिल हुए है। हम सब मिलकर उनको जीत दिलानी है। सम्मेलन को पार्टी प्रत्याशी श्री मनोज चौधरी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर श्री सुरेश आर्य, विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पंवार, श्री विजय दुबे, श्री दिलीप परिहार, श्री प्रदीप पाण्डे, जिलाध्यक्ष श्री राजीव खण्डेलवाल, श्री नरेन्द्रसिंह राजपूत सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today