-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
जनता को काम करने वाले मुख्यमंत्री चाहिए न कि आराम करने वाले : राकेश सिंह
भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जहां भी चुनाव हो रहा है वहां पूरी पूरी मुस्तैदी के साथ चुनाव लडक़र मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के हाथ मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जनता भी यह जान चुकी है, उसे दिन-रात काम वाले मुख्यमंत्री श्री चौहान ही चाहिए न कि बिना काम करने वाले आरामपसंद कमलनाथ चाहिए। हमें ब्यावरा की सीट कांग्रेस से छीनकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथ मजबूत करना है। यह बात पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने गुरूवार को ब्यावरा विधानसभा के सुठालिया एवं गादिया में आयोजित मंडल सम्मेलन में कही।
राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की 28 सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव में भाजपा पूरी सीटों पर जीत रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने किसान, गरीब, मजदूर, असहाय लोगों की चिंता की है, माता-बहनों को सम्मान दिलाया है। जबकि पन्द्रह महीनें चली कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने किसान, गरीबों की चिंता नहीं की। कमलनाथ सीएम हाऊस से बाहर नहीं निकले, वहीं शिवराज सिंह प्रदेश भर में घूमकर लोगों के पास पहुंचकर उनके दुःख, तकलीफ जान रहे है। कांग्रेस सरकार में अराजकता का वातावरण बन गया था। कर्मचारी, अधिकारियों के मनमाने तबादले किये गए। श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की अंदरुनी हालत खराब है, यह जनता जानती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हमें पार्टी प्रत्याशी श्री नारायण सिंह पवार को जीत दिलाने के लिए प्राणपण से जुटना है।
सम्मेलन में पार्टी प्रत्याशी श्री नारायण सिंह पंवार, सांसद श्री रोडमल नागर, जिलाध्यक्ष श्री दिलवर यादव, पूर्व राज्यमंत्री श्री बद्रीलाल यादव, विधानसभा प्रभारी श्री अरुण भिमावत, पूर्व विधायक श्री अमर सिंह यादव, श्री हजारीलाल दांगी, श्री गौतम टेटवाल, महामंत्री श्री मनोज सिंह हाड़ा, श्री ज्ञान सिंह गुर्जर सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply