-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
कमल नाथ की सभा लोकप्रियता से भाजपा ने बौखलाकर काफिले पर हमला करवाया: कांग्रेस
मध्यप्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ,पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ,मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ,उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने आज जारी अपने एक संयुक्त बयान में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभाओ में उमड़ रही भारी भीड़ , उनकी लोकप्रियता व दिख रही अपनी संभावित हार की बौखलाहट से भाजपा निरंतर उनके व कांग्रेस के खिलाफ साजिश रच रही है। पहले कमलनाथ पर भेदभावपूर्ण तरीक़े से प्रकरण दर्ज किया गया और आज अनूपपुर मैं सभास्थल पर जाते समय रास्ते में उनके काफिले पर भाजपा ने साजिश व षड्यंत्र रच हमला कराया।
उन्होंने आरोप लगाया कि अनूपपुर में भाजपा कार्यालय के सामने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे होकर पहले काफिले को रोकने का प्रयास किया ,नारेबाजी की ,फिर पत्थरों ,बैनर ,पोस्टरों से हमला करने का प्रयास किया।यह भाजपा की साजिश है क्योंकि एक दिन पूर्व ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि वे कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दें ,डरे नहीं ,चुप नहीं बैठे।
प्रदर्शन व हमला करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे ,इसकी पुष्टि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे खुद कर चुके हैं।यह भाजपा की कायराना हरकत है। वह मध्य प्रदेश को यूपी-बिहार बनाना चाहती है।मध्य प्रदेश में इस तरह की परंपरा कभी नहीं रही।यहां शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न होते हैं लेकिन भाजपा जानबूझकर साजिश व षड्यंत्र रच प्रदेश की फिजा को खराब करना चाहती है , प्रदेश के उपचुनावो को वह हिंसा की आग में झोंकना चाहती है , इसलिए वह निरंतर षड्यंत्र रच रही है।
प्रदेश की जनता यह सब देख रही है।
प्रदेश भर के लाखों कांग्रेस जन भी भाजपा की इस हरकत पर चुप नहीं बैठेंगे , वे डरने , दबने ,झुकने वाले नहीं हैं , वह भाजपा की इस कायराना हरकत का शांतिपूर्ण ढंग से करारा जवाब देंगे।




Leave a Reply