सुधा रघुरामन, नरसिंह मेहता का वैष्णव जन, आचार्य शंकर का- आईगिरि नंदिनी की प्रस्तुति

कला विविधताओं के प्रदर्शन ‘गमक’ के सातवे दिवस, उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा आज सुश्री सुधा रघुरामन, दिल्ली द्वारा संत तुलसीदासजी द्वारा रचित गणेश वंदना, राग हमसाध्वनि वसंती, ताल आदि में, आचार्य शंकर का- भज गोविन्दम, राग मालिका, ताल आदि में, ओथुकुडु विशकटसुबियार का- स्वागतम् कृष्णा, राग भूप, ताल आदि में, अष्टपदी जयदेव, ताल खंडचपु, मीरा भजन- गुंजनबन चढ़ी हे माधो, राग यमुना कल्याणी, तालआदि, नरसिंह मेहता का वैष्णव जन तो एवं आचार्य शंकर का- आईगिरि नंदिनीआदि की प्रस्तुति हुई | 

            सुश्री सुधा रघुरामन का जन्म एक सांगीतिक परिवार में हुआ, संगीत आपको विरासत में प्राप्त हुआ, आपने संगीत की शिक्षा अपने दादा संगीतभूषनम श्री ओ. वी. सुब्रमणियम् एवं पिता श्री ओ. एस. श्रीधर से प्राप्त की| सुश्री रघुरामनआकाशवाणी एवं दूरदर्शन की ‘ए-ग्रेड’ कलाकार हैं| वर्ष 2011 में आपको संगीत नाटक अकादमी द्वारा उस्ताद बिस्मिल्ला खां पुरस्कार से सम्मानित किया गया| आपने देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रस्तुति दी है| सुश्रीरघुरामन को मॉरीशस, यू.एस.ए., कनाडा, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और कई अन्य स्थानों पर कार्यशाला का आयोजन करने के लिए आमंत्रित किया गया। वर्तमान में आप अशोका विश्वविद्यालय, सोनीपत में विजिटिंग फैकल्टी मेम्बर के रूप में कार्य कर रही हैं, जहाँ वह को-करिकुलर कर्नाटक संगीत की शिक्षा दे रही हैं| 

            मंच पर सुश्री रघुरामन के साथ बांसुरी पर: श्री जी. रघुरामन, मृदंगम पर: श्री एम. वी. चन्द्र शेखर, तबले पर: श्री रामेन्द्र सिंह सोलंकी और मंजीरा पर:श्री आयुष रघुरामन ने संगति दी|  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today