-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
कांग्रेस का अजा विभाग प्रदेश में 5 से 9 अक्टूबर तक भाजपा विधायकों-सांसदों को चूड़ियां भेंट करेगी
मध्य प्रदेश कांग्रेस अजा. विभाग देश व प्रदेश की बहन- बेटियों के सम्मान में सड़कों पर उतरेंगी। 05 से 09 अक्टूबर तक संपूर्ण प्रदेश में भाजपा के सांसद/विधायकों को भेंट की जाएगी. मप्र कांग्रेस अजा विभाग के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश, नियुक्त किए प्रभारी।
हाथरस यूपी में हिंदुस्तान की बेटी के साथ हुए अन्याय और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना तथा देश व मध्य प्रदेश के भोपाल, रीवा, सतना दमोह, नरसिंहपुर, खरगोन आदि जिलों में बहन- बेटियों के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की लगातार घटित हो रही घटनाओं पर भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग सड़कों पर उतरेगी । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग संपूर्ण प्रदेश में दिनांक 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक भाजपा के विधायकों / सांसदों को चूड़ियां भेंट कर देश व प्रदेश की बहन-बेटियों के सम्मान में आवाज बुलंद करेगी। श्री चौधरी ने बताया कि 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है नियुक्त प्रभारीयों को अपने-अपने प्रभार के जिलों में उक्त कार्यक्रम प्रभावी रूप से संपन्न कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।




Leave a Reply