-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
पिछड़ा वर्ग के समाज प्रमुख करेंगे मुख्यमंत्री का सम्मान
मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग आयोग पुनर्गठन करने पर पिछड़ा वर्ग समाज के प्रमुख एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 6 अक्टूबर को सम्मान करेगा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश पिछडा वर्ग आयोग को प्रभावी एवं सशक्त बनाने हेतु आयोग का पुर्नगठन कर संविधान की धारा 338 (बी) में किए गए प्रावधानों शक्तियों एवं कर्त्तव्यों की तरह मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को सशक्त बनाया है। प्रदेश सरकार का यह निर्णय प्रदेश की लगभग 55 प्रतिशत आबादी के लिए बड़ी सौगात है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए लिए गए इस निर्णय के लिए पिछड़ा वर्ग समाज के 52 जाति प्रमुख एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का 6 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 1 बजे सम्मान किया जावेगा।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री कमल पटेल, श्री रामखिलावन पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष व विधायक श्री प्रदीप पटेल, मोर्चा अध्यक्ष श्री भगत सिंह कुशवाह सहित प्रदेश भर के 52 जाति के समाज प्रमुख उपस्थित रहेगें।




Leave a Reply