-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
हिसाब तो कमलनाथ दें अपने कुशासन, भ्रष्टाचार और जनता से धोखाधड़ी काः रजनीश अग्रवाल
कांग्रेस द्वारा जारी किया गया वचन पत्र कपट पत्र साबित हुआ। कांग्रेस और कमलनाथ ने जनता से झूठ बोला, छल किया। कांग्रेस की सरकार ने अपने 15 महीनों में प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा और कुशासन की मिसाल बना दिया। इसलिए कमलनाथ को हिसाब मांगने की बजाय अपनी सरकार के 15 महीनों के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से 15 सालों का हिसाब मांगे जाने पर आश्चर्य प्रकट करते हुए कही।
लगातार मिला जनता का आशीर्वाद
श्री अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2003 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और इसके बाद सरकार के कामकाज के आधार पर प्रदेश जनता लगातार भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देती रही है। 2008 के चुनाव में पार्टी ‘पांच साल, बनाम कांग्रेस के 50 साल’ का नारा लेकर मैदान में उतरी और जनता ने उसे अपना समर्थन दिया। इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव, 2013 के विधानसभा चुनाव, 2014 के लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार के काम को मान्यता दी। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को वोट ज्यादा मिले, लेकिन कांग्रेस ने जोड़तोड़ से सरकार बना ली। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश की जनता ने पार्टी को अपार समर्थन दिया और तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ भी हारते-हारते बचे। श्री अग्रवाल ने कहा कि इसके बाद प्रदेश की जनता ने अपने साथ कांग्रेस द्वारा किए गए छल का करारा जवाब दिया और कांग्रेस की सरकार को सड़क पर ला दिया।
अब बारी कमलनाथ की है, वो जवाब दें
श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने अपने 15 सालों के शासन में क्या किया यह प्रदेश की जनता अच्छे से जानती है और विकास तथा सुशासन की दिशा में किए गए इन प्रयासों पर जनता ने एक नहीं,कई बार अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई है। अब बारी कमलनाथ की है। उन्हें अपने 15 महीनों के शासन पर उठ रहे सवालों का जवाब और हिसाब जनता को देना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार ने पांच महीनों में ही वह काम कर दिखाया है, जो कमलनाथ सरकार 15 महीनों में नहीं कर सकी। चाहें तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तुलना करके देख लें। उन्होंने कहा कि कमलनाथ यहां-वहां की बातें करके जनता को भ्रमित न करें। 15 और 25 सालों को छोड़कर सीधे उन 15 महीनों की बात करें, जब प्रदेश में उनकी सरकार रही है। वे जनता को बताएं कि 5 दिन, 10 दिन और 100 दिनों के लिए किए गए वादों का क्या हुआ? मेड इन विदिशा और सागर का क्या हुआ? क्यों सरकार के मंत्री और विधायक अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते थे? रेत और शराब माफिया को किसका संरक्षण था? लगातार चले तबादला उद्योग में कितने के वारे-न्यारे हुए? प्रदेश में विकास के कितने काम हुए? इन सब सवालों के जवाब कमलनाथ को प्रदेश की जनता को देना चाहिए।




Leave a Reply