भाजपा के 28 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल सम्मेलन गांधी व शास्त्री जयंती से

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के उपचुनाव वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल सम्मेलनों का आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती 02 अक्टूबर से किया जाएगा। ये सम्मेलन सभी मंडलों में 15 अक्टूबर तक चलेंगे।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 28 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 127 मंडलों में सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इन सम्मेलनों में मंडल में निवासरत पार्टी के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, बूथ कमेटी सदस्य, पेज प्रमुख शामिल होंगे। इन सम्मेलनों को पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता एक दिन में 2 मंडलों तक पहुंचकर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। कोविड-19 के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए इन सममेलनों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सम्मेलनों के दौरान कोरोना संक्रमण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को मास्क उपलब्ध कराए जायेंगें, ताकि समाज में इस महामारी से बचाव के प्रति के जागृति लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today