-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पुरुषोत्तम शर्मा के जवाब से गृह विभाग संतुष्ट नहीं, माना घरेलू हिंसा का मामला
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा के पत्नी के साथ मारपीट के वायरल वीडियो से प्रशासनिक गलियारों में मचे हंगामे के बाद गृह विभाग ने शर्मा से मंगलवार तक जवाब मांगा था लेकिन विभाग ने उनसे मिले उत्तर को संतोषजनक नहीं माना है। गृह विभाग ने उनके मामले को घरेलू हिंसा का मानते हुए कार्रवाई है और निलंबित कर दिया है।
वहीं, दूसरी तरफ मामले से जुड़ी एक टीवी चैनल की महिला पत्रकार ने शाहपुरा थाने में पुरुषोत्तम शर्मा को पितातुल्य बताते हुए उनके वायरल वीडियो पर आपत्ति दर्ज कराई है। महिला पत्रकार ने अपने यहां पुरुषोत्तम शर्मा के आने और उनके पीछे उनकी पत्नी के आने की घटना को लेकर अपनी तरफ से घटनाक्रम बताया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि शर्मा की पत्नी ने बिना उनकी अनुमति के घर के भीतर के वीडियो बनाए और वही बाद में वायरल हुए।
इधर, पुरुषोत्तम शर्मा के बेटे गौतम शर्मा के मां के पक्ष में खड़े होने के बाद शर्मा की बेटी देवांशी पिता के पक्ष में उतर आई हैं। देवांशी का आरोप है कि उनकी मां ने एक बार पूरे घर में आग लगाने की कोशिश की थी।




Leave a Reply