-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कंप्यूटर बाबा की लोकतंत्र रक्षा यात्रा 1 अक्टूबर को सागर संभाग पहुंचेगी
लोकतंत्र की रक्षा के लिए साधु संतों द्वारा प्रदेश भर में निकाली जा रही लोकतंत्र रक्षा यात्रा 1 अक्टूबर से सागर संभाग में 3 दिन तक भ्रमण करेगी। संभाग में इस यात्रा का मुख्य पड़ाव सुरखी एवं बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र रहेगा। महामंडलेश्वर संत कंप्यूटर बाबा समेत करीब डेढ़ सैकड़ा साधु संत इस यात्रा में शामिल रहेंगे।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सागर संभाग प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने उक्त संबंध में बताया कि महामंडलेश्वर श्री कंप्यूटर बाबा और उनके साथ करीब 150 साधु संत प्रदेश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए धर्म यात्रा पर निकले हैं। श्री कंप्यूटर बाबा द्वारा निकाली जा रही लोकतंत्र रक्षा यात्रा 1 अक्टूबर को सुबह सांची विधानसभा क्षेत्र से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। 1 एवं 2 अक्टूबर को सुरखी क्षेत्र में भ्रमण के पश्चात यह यात्रा 3 अक्टूबर को सागर संभाग के ही बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। यहां से यही यात्रा अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने पूरे मध्यप्रदेश के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्री जितेंद्र मिश्रा को यात्रा का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने यात्रा के संबंध में बताया कि महामंडलेश्वर श्री कंप्यूटर बाबा लोकतंत्र रक्षा यात्रा के माध्यम से चुनी हुई सरकार को खरीद- फरोख्त से गिरा कर लोकतंत्र एवं जनमत को कलंकित करने के भाजपा द्वारा किए गए अधर्म के खिलाफ धार्मिक जन जागरण चला रहे है। जिसके अंतर्गत वे उपचुनाव वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर आम जनता के बीच भाजपा के अधर्म का खुलासा कर धर्म और न्याय का साथ देने के लिए आम जनता को प्रेरित करेंगे करेंगे।




Leave a Reply