वरिष्ठ आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा पर एक और महिला से संबंध के आरोप

हनी ट्रेप में एसआईटी पर सवाल खड़े करने वाले डीजी पुरुषोत्तम शर्मा के खिलाफ एकबार फिर एक अन्य महिला से संबंधों के आरोप लगे हैं जो उनकी पत्नी ने लगाए हैं। एक इलेट्रॉनिक चैनल की एंकर के घर पर कथित रूप से शर्मा की पत्नी ने उन्हें पकड़ा तो यह मामला घरेलू हिंसा के रूप में सामने आया।

शर्मा की कथित अनैतिक गतिविधियों पर जब पत्नी ने ऐतराज किया तो उन्होंने न केवल निजी जिंदगी में दखल देने का तर्क दिया बल्कि पत्नी के बाल पकड़कर उनका गला दबाने व पिटाई करने का वीडियो भी वायरल हुआ। यह मामला पुरुषोत्तम शर्मा के अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी बेटे ने मुख्य सचिव, गृह मंत्री आदि को शिकायत कर तुरंत एक्शन लेने की मांग की है। अब शासन ने पुरुषोत्तम शर्मा को न केवल संचालक लोक अभियोजन की पदस्थापना से हटा दिया है बल्कि उन्हें गृह विभाग में संबद्ध कर उनसे घटना पर 29 सितंबर तक जवाब भी मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today