किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर आज राजधानी भोपाल के कमला पार्क स्थित रेत घाट पर केंद्र सरकार द्वारा पारित किये गये किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेसजनों ने जंगी प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर हमला किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने किसानों के लिये बनाये कानून के माध्यम से देश के किसान, खेत और खलिहान के खिलाफ एक घिनौना षड्यंत्र रचा है, इन कानूनों से देश की हरित क्रांति को खत्म करने की साजिश की है।

कांग्रेस ने कहा कि इन कानूनों से अन्नदाता किसानों के साथ कुठाराघात कर चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। अभा कांग्रेस के सचिव प्रदेश प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, अभा कांग्रेस के सदस्य भूपेन्द्र सिंह सहित अन्य कांगे्रसजनों ने राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि देश के किसान-खेत मजदूर- मंडी के आढ़ती – मंडी मजदूर-मुनीम-कर्मचारी-ट्रांसपोर्टर व लाखों करोड़ों लोगों के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today