-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
के-2 क्लब में बदमाश जुबैर मौलाना की बर्थडे पार्टी
चूना भट्टी स्थित के-2 क्लब एंड लॉज में क्राइम ब्रांच ने शहर के कुख्या बदमाश जुबैर मौलाना की बर्थ डे पार्टी मनाते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से कुछ लोग हुक्का एवं शराब पी रहे थे जिनके पास अवैध हथियार भी थे। क्राइम ब्रांच ने चूना भट्टी पुलिस के साथ के-2 क्लब पर छापा मारा और क्लाब संचालक विवेक शिवहरे, मैनेजर कैलाश लोधी को पकड़ा। क्लब में सरेआम तंबाकू युक्त हुक्का, शराब की बोतल परोसी गई थीं।
लॉकडाउन होने के बावजूद के-2 क्लब के मालिक विवेक शिवहरे व मैनेजर कैलाश लोधी बडी संख्या मे व्यक्तियो को एकत्रित कर पार्टी आयोजित करवा रहे थे , जिस पर थाना चूनाभट्टी पर अपराध क्रमांक 427/2020 धारा 188,269 भादवि 36(क),36(ख) आबकारी एक्ट सहित धारा 20/2 तम्बाकू उत्पाद अधिनियम का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। दबिश के दौरान थाना एशबाग का सूचिबद्ध बदमाश जुबैर मौलाना व उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले जिनमे से आरोपी वासित अली उर्फ तन्ना, मोहम्मद जैद, दानिश बैग तथा रहमान खान को आज सुबह वाल्मी परिसर कलियासोत डेम के पास से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।
के-2 क्लब के संचालक द्वारा अपने क्लब मे क्लब संचालन की सामान्य अनुज्ञप्ति शर्तो का उल्लघन करने एवं एक्सपाइरी डेट के बाद शराब परोसने पर वैधानिक कार्यवाही जिला आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की गई एवं बार लाईसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की गई।




Leave a Reply