आर्य अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी बाबा साहब को श्रद्धांजलि

भाजपा अजा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य रविवार को महू स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्मारक पर पहुंचे। उन्होंने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आर्य ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता बाबा साहब के समानता, समरसता व भाईचारे के सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

               मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यनारायण खोईवाल ने बताया कि सांवेर विधानसभा के अनुसूचित जाति सम्मेलन में सम्मिलित होने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य रविवार को इंदौर पहुंचे। यहां मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ श्री आर्य की अगवानी की। उन्होंने सर्वप्रथम विघ्नहर्ता मंगलमूर्ति खजराना गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत श्री आर्य संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू स्थित स्मारक स्थल पहुंचे और बाबा साहब को श्रध्दासुमन अर्पित कर नवीन कार्यकाल हेतु आशीर्वाद लिया। यहां उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्य ने कहा कि बाबा साहब के समानता, समरसता व भाईचारे के सपनों को हम कार्यकर्तागण मिलकर पूरा करेंगे और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक केन्द्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर अनुसूचित जाति वर्ग को इस देश में और सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहाक कि महान संत रविदास ने कर्मपथ पर चलने का मार्ग हमको बताया है,  उस पथ पर चलकर अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान का प्रयास करेंगे।

भ्रम फैलाने वालों से सचेत रहें

श्री आर्य ने कहा कि हम सब को भ्रम फैलाने वाले संगठनों से सचेत रहना होगा। यह संगठन बाबा साहब द्वारा बनाए गए विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधान की आत्मा के विरूध्द समाज में भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोग और संगठन संत रविदासजी और अनुसूचित जाति वर्ग का हित सोचने वाले महान संतों की वाणी को अपने हिसाब से प्रचारित कर भ्रम फैलाने का कार्य करते हुए अजा वर्ग पर कुठाराघात कर रहे हैं।

               इंदौर पहुंचने पर श्री आर्य का संपूर्ण इंदौर शहर एवं ग्रामीण में मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री कैरो के नेतृत्व में शैलेष गिरजे, मुकेश टटवाल, प्रताप करोसिया, भगवान परमार, राजेश शिरोड़कर, अंकित धेप्ते कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके पूर्व श्री आर्य फिर से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त हुए श्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर भी पहुंचे एवं श्री विजयवर्गीय को बधाई, शुभकामना देते हुए मोर्चा के कार्यों हेतु सहयोग एवं आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री विजयवर्गीय द्वारा श्री आर्य का साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर मालवा की परंपरानुसार स्वागत किया गया। श्री विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री कैरो के नेतृत्व में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today