-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मोदी देश के किसानों को अडानी-अंबानी के यहां गिरवी रखना चाहते हैं: सज्जन
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आज किसानों के समर्थन में “स्पीक अप फॉर फार्मर”अभियान के तहत केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया। वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसे लोग देश के किसानों को अडानी और अंबानी जैसे परिवारों के यहां गिरवी रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये आपके हाथ मजबूत नहीं करना चाहते,किसान अपनी मेहनत से खून पसीने से फसल उगाता है लेकिन जो नए कानून नरेंद्र मोदी लेकर आए हैं वह किसानों की मेहनत का लाभांश अडानी और अंबानी को देना चाहते हैं।
वर्मा ने कहा कि मैं प्रदेश के किसानों से आव्हान करता हूं कि इन काले कानूनों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखें, यह आंदोलन तब तक नहीं रुकना चाहिए जब तक कि मोदी सरकार इन किसान विरोधी कानूनों को वापस नहीं ले लेती। देश का किसान हमेशा ही भाजपा सरकारों के निशाने पर रहा है। जब जब भाजपा की सरकार आती है वह किसानों पर अपने तुगलकी आदेश थोपने का प्रयास करती है।




Leave a Reply