-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
संपूर्ण समाज पार्टी की प्रदेश इकाई का भाजपा में विल
संपूर्ण समाज पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई का भारतीय जनता पार्टी में विलय हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर सम्पूर्ण समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सिंह सिकरवार, राष्ट्रीय सचिव, सभी संभागीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के साथ भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी को अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा में शामिल करते हुए कहा कि भाजपा ने हर व्यक्ति की चिंता की है। वह किसी भी समाज, किसी भी वर्ग, किसी भी पंथ के हो, भाजपा ने सभी के लिए काम किया है। संम्बल योजना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। इस योजना से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। पिछली सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया था लेकिन हमने सभी समाज और हर वर्ग की चिंता करते हुए संबल योजना को फिर से शुरू किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मंत्र सबका साथ, सबका विश्वास के साथ मिलकर हम आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि जिस तरह नदी अलग अलग दिशाओं में बहती है लेकिन जब नदी समुद्र में मिलकर एक हो जाये तो कार्य का स्वरुप बहुत व्यापक हो जाता है। आज सम्पूर्ण समाज पार्टी की नदी धारा भाजपा के समुद्र में शामिल हुई है। हम मिलकर काम करेंगे। प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे, जनता को आगे बढाएंगे। सम्पूर्ण समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजयसिंह सिकरवार ने बताया कि सभी जिलों की कार्यकारिणी भाजपा में शामिल हुई।
सभी जिलों की कार्यकारिणी भाजपा में हुई शामिल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष मुख्यमंत्री निवास पर राष्ट्रीय सचिव श्री राजेंद्र मेहता, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग श्रीमती सीमा शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अब्दुल सलीम, इंदौर संभाग अध्यक्ष श्री विजय व्यास, ग्वालियर संभाग अध्यक्ष श्री निलेश शर्मा, इंदौर संभाग उपाध्यक्ष श्री संजय शर्मा, भिंड जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक जैन, गुना जिला अध्यक्ष श्री अनिल रघुवंशी, देवास जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा, हरदा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह, धार जिला अध्यक्ष श्री अमित जैन, बुरहानपुर जिला अध्यक्ष विनोद नागर, खरगोन जिला अध्यक्ष श्री बादल सिंह चौहान, सीहोर जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल सिंह, भोपाल जिला अध्यक्ष श्री मनोज रामानी, भोपाल जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद कुमार कवाडे, महेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा भाजपा में शामिल हुए।




Leave a Reply