-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा ने मप्र की बिकाऊ राजनीति वाली कलंकित छवि बनाईः कमल नाथ
भाजपा की पूर्व विधायक पारुल साहू ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश की बिकाऊ राजनीति वाली कलंकित छवि बनाई है। दिल्ली में मध्यप्रदेश को इसी रूप में पहचाना जाने लगा है।
कमल नाथ ने अपने सरकारी आवास पर शुक्रवार को पारुल साहू को सदस्यता दिलाते हुए यह बात कही। उन्होंने पारुल साहू की कांग्रेस में घर वापसी बताया और उऩके पारुल के पिता से पुराने संबंध होने का हवाला दिया। चाचा कमलेश साहू के कांग्रेस से संबंधों के बारे में बताया। पारुल साहू को पीसीसी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने कमल नाथ की मौजूदगी में सदस्यता फार्म पर हस्ताक्षर किए। पारुल साहू ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए वे अहंकार व डर के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगी।
सदस्यता लेने के पहले कमल नाथ के सरकारी आवास पर पारुल साहू सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहुंची थीं। वहां बंद कमरे में उनकी चाचा कमलेश साहू की मौजूदगी में कमल नाथ से लंबी चर्चा हुई। इसके बाद मीडिया की उपस्थिति में कमल नाथ ने उनके कांग्रेस में आने का ऐलान किया और संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष ने वहीं सदस्यता फार्म पर हस्ताक्षर कराए।




Leave a Reply