-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
लालवानी ने साबित किया जनसेवा ही भाजपा का लक्ष्य: सबनानी
भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल अवश्य है, लेकिन वह सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती। पार्टी की पहली प्राथमिकता जनसेवा है और राजनीति उसका माध्यम है। प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने कोरोना संकट के दौर में किए गए अपने कामों से इसी तथ्य को फिर से प्रमाणित किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कोरोना संकट के समय सांसदों द्वारा किए गए कार्यों से संबंधित एक सर्वे में लालवानी के देश में प्रथम एवं विष्णुदत्त शर्मा के तृतीय आने पर उन्हें बधाई देते हुए कही।
सबनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा ने कोरोना संकट की भयावहता का सटीक अनुमान लगाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों की मदद के लिए मानसिक रूप से तैयार करना शुरू कर दिया था। कोरोना संकट को सेवा के एक अवसर में देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने लॉकडाउन शुरू होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं की फौज को पीड़ितों की मदद के निर्देश दिये। कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के खतरों की परवाह न करते हुए करोड़ों लोगों को भोजन, राशन, आवास, दवाएं उपलब्ध कराई और समाज के सक्षम लोगों को पीएम केयर फंड में दान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता स्वयं भी संक्रमित हो गए और अपना जीवन पीड़ितों की सेवा पर बलिदान कर दिया।
सबनानी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवं इंदौर सांसद श्री लालवानी ने एक सांसद के रूप में अपनी भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वाह किया। जिस समय संक्रमित बस्तियों में जाना खतरे से खाली नहीं था, उस समय प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवं सांसद श्री लालवानी न सिर्फ इन बस्तियों में गए, बल्कि उन्होंने वहां चल रहे सेवाकार्यों की देखरेख की और लोगों को महामारी के खतरों के प्रति जागरूक करने के प्रयास भी किए। श्री सबनानी ने कहा कि एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवं श्री लालवानी ने पीड़ितों की सेवा करते हुए जिस भावना का प्रदर्शन किया है, वही भावना भारतीय जनता पार्टी की विशेषता है और उसे अन्य दलों से अलग बनाती है।




Leave a Reply