-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विष्णुदत्त शर्मा व तोमर 4-5 को गुना, शिवपुरी, दतिया प्रवास पर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर 4 एवं 5 सितंबर को गुना, शिवपुरी और दतिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 4 सितंबर को गुना पहुंचेंगे। प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर विधानसभाओं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित करेंगे।
4 सितंबर शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री श्री तोमर गुना में प्रातः 11 बजे बामोरी, दोपहर 1.30 बजे मुंगावली, दोपहर 3 बजे अशोकनगर विधानसभा की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सभी बैठकें गुना के होटल राजविलास में आयोजित होगी।
5 सितंबर शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर प्रातः 11 बजे मामाजी मैरिज गार्डन, पोहरी जिला शिवपुरी की बैठक में प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे पोहरी से करैरा प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2 बजे रामराजा गार्डन शिवपुरी में करेरा विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे। शाम 4 बजे करेरा से जिला दतिया के भांडेर प्रस्थान करेंगे। शाम 4.45 बजे वृंदावन धाम वाटिया, सीतासागर के पास दतिया में भाण्डेर विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक के पश्चात शाम 6.15 बजे झांसी ग्वालियर रोड पर जिला कार्यालय का भूमिपूजन करेंगे।




Leave a Reply