-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
वर्ष 2019 के खेल पुरस्कारों के लिए चयन समिति गठित
राज्य शासन द्वारा वर्ष 2019 के लिए विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र पुरस्कार, लाइफटाइम अचीव्हमेन्ट पुरस्कार एवं स्व. श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करने एवं पात्र खिलाड़ियों को पुरस्कार देने की अनुशंसा करने के लिए द्रोणाचार्य एवं अर्जुन अवॉर्डी हॉकी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री राजिन्दर सिंह की अध्यक्षता में चयन समिति गठित की गई है। इस सिलसिले म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक श्री राजेंद्र सिंह क्षेत्रीय निदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल, श्री दलबीर सिंह अर्जुन अवॉर्डी तकनीकी प्रशिक्षक मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, सुश्री सुमा शिरुर अर्जुन अवॉर्डी तकनीकी प्रशिक्षक मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी, कैप्टन भागीरथ सिंह तकनीकी प्रशिक्षक मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी और श्री कमल चावला अंतर्राष्ट्रीय बिलियर्ड एवं स्नूकर खिलाड़ी को चयन समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। समिति के सदस्य सचिव संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव रहेंगे।
चयन समिति द्वारा संपन्न कार्यवाही की पुष्टि उपरांत संचालक खेल और युवा कल्याण अनुशंसा एवं अभिमत सहित स्पष्ट प्रस्ताव शासन को प्रेषित करेंगे।




Leave a Reply