श्रीराम मंदिर शिलान्यास की खुशी में कहीं सुंदरकांड तो कहीं राम दरबार सजा

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में शिलान्यास होने पर मध्यप्रदेश में भी जगह-जगह खुशियां मनाई गईं। भाजपा हो या कांग्रेस के दफ्तर या मंत्रियों के बंगले या फिर आमजन के घर सभी जगह दीपोत्सव जैसी धूमधाम रही। भाजपा-कांग्रेस दफ्तर में विद्युत साज सज्जा की गई तो आतिशबाजी भी की गई। मुख्यमंत्री निवास भी विद्युत साज सज्जा से जगमगा उठा।

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। यहां रामदरबार सजाकर अय़ोध्या में जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया, उसी समय आरती की गई। बंगले के पंडाल में अयोध्या के कार्यक्रम को लाइव देखने की व्यवस्था भी की गई थी। मंत्री डॉ. मिश्रा ने शंख बजाकर प्रसन्न्ता का प्रदर्शन किया।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले पर राममंदिर शिलान्यास के मौके पर आतिशबाजी की गई। मिष्ठान का वितरण किया गया और सरकारी बंगले पर श्रीराम दरबार सजाया गया। हनुमान चालीसा का पाठ कर आरती की गई। मंत्री सारंग ने ढोल-नगाड़े की थाप पर जमकर नृत्य किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दीं। शर्मा ने कहा कि शिलान्यास एक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि उस तप, त्याग और संकल्प की सिद्धि है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले पर श्रीरामधुन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के सरकारी आवास पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। बंगले पर विद्युत साज-सज्जा की गई। देवड़ा ने कहा कि हम सब अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हैं। आज सौगाग्यशाली दिन है।
पीसीसी पर रामदरबार सजा और आरती की
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हुए शिलान्यास के मौके पर बुधवार की शाम को आयोजन किया गया। पीसीसी के मुख्य द्वार पर राम दरबार सजाया गया और आरती की गई। पीसीसी अध्य़क्ष कमल नाथ ने आरती की और लोगों को मिष्ठान वितरण किया। खुशी के इस माहौल बैंडबाजे पर भजन की प्रस्तुति भी हुई और आतिशबाजी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today